अभयपुर स्टेशन पर डेढ़ घंटे रूकी रही दुमका-पटना एक्सप्रेस

दुमका से पटना जा रही 13333 अप दुमका-पटना एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम तकनीकी बाधा के कारण अभयपुर रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही.

प्रतिनिधि, जमालपुर. दुमका से पटना जा रही 13333 अप दुमका-पटना एक्सप्रेस शुक्रवार की शाम तकनीकी बाधा के कारण अभयपुर रेलवे स्टेशन पर करीब डेढ़ घंटे तक रुकी रही. इस दौरान रेलयात्री भी परेशान रहे. जानकारी के अनुसार दुमका-पटना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से लगभग 12 मिनट पहले जमालपुर पहुंची थी. जहां से अपने निर्धारित समय 17:50 बजे पटना के लिये रवाना हुयी. ट्रेन अभयपुर रेलवे स्टेशन पर अपने निर्धारित समय 18:14 बजे से 4 मिनट विलंब से 18:18 बजे पहुंची. जहां ट्रेन की सुरक्षा से जुड़े अधिकारियों को पता चला कि ट्रेन में “हैंगिंग पार्ट ” हो गया है. जो सुरक्षा की दृष्टि से खतरनाक साबित हो सकता है. इसके बाद ट्रेन को रोक दिया गया. जमालपुर के एक वरीय अधिकारी ने बताया कि ट्रेन में हैंगिंग पार्ट हो जाने के कारण उसे अभयपुर रेलवे स्टेशन पर रोका गया था. इस दौरान पीछे से जा रही 13235 अप साहिबगंज-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस को आगे बढ़ा दिया गया. जिसके बाद दुमका-पटना एक्सप्रेस अभयपुर से 19:45 बजे पटना के लिए रवाना किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >