पत्थर लदा ट्रैक्टर सहित चालक गिरफ्तार

मंगलवार की देर रात लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने पत्थर लदा एक ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक खुद्दीवन निवासी कटिमन यादव का पुत्र रामबली यादव है.

धरहरा. मंगलवार की देर रात लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस ने पत्थर लदा एक ट्रैक्टर सहित चालक को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक खुद्दीवन निवासी कटिमन यादव का पुत्र रामबली यादव है. लडै़याटांड़ थाना की पुलिस गिरफ्तार चालक के माध्यम से ट्रैक्टर मालिक की पहचान करने में जुट गयी है. इधर, पत्थर लदा ट्रैक्टर जब्त होने की सूचना मिलते ही धरहरा वन विभाग के एस आई रवि कुमार दलबल के साथ पहुंचे और लड़ैयाटांड़ थाना पुलिस की मदद से ट्रैक्टर को थाना लाया. लड़ैयाटांड़ थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मंगलवार को रात गश्ती के क्रम में आजीमगंज पंचायत के दसदुआरनी स्थान के पास से अवैध रूप से पहाड़ी पत्थर ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया गया. साथ ही ट्रैक्टर चालक को भी गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार ट्रैक्टर चालक को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया.

शराबी गिरफ्तार

धरहरा. धरहरा थाना पुलिस ने बुधवार की अहले सुबह मोहनपुर गांव से एक युवक को शराब के नशे में गिरफ्तार किया. गिरफ्तार युवक की पहचान मोहनपुर निवासी सोनू कुमार के रूप में किया गया. धरहरा थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली कि सोनू शराब के नशे में धुत होकर अपने घर में परिजनों के साथ गाली-गलौज कर रहा है. पुलिस जब पहुंची तो वह गाली-गलौज कर रहा था. जिसे गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार युवक का मेडिकल जांच करवाने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >