वाहन चेकिंग के दौरान ट्रैक्टर छोड़ कर भागा चालक

यातायात पुलिस की ओर से शुक्रवार को चुआबाग में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया.

मुंगेर. यातायात पुलिस की ओर से शुक्रवार को चुआबाग में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इसी दौरान एक चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया. इस कारण यातायात पुलिस ने वाहन को जब्त कर साइबर थाना परिसर में रखा है. यातायात डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि चुआबाग के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस ने 5 वाहनों से 12 हजार 500 रुपये जुर्माना वसूला. नो इंट्री में घुसे ट्रक से जहां 5 हजार जुर्माना वसूल किया गया. वहीं दूसरी ओर हेलमेट अन्य मद में 7 हजार 500 रुपये वसूल किया गया. इसी दौरान एक ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर छोड़ कर भाग गया. ट्रैक्टर पर बांस लदा हुआ है. जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया. यातायात डीएसपी ने बताया कि ट्रैक्टर व ट्राली पर नंबर अंकित नहीं है, जो अंकित है वह भी अस्पष्ट है. इंजन और चेचिस नंबर से ऑनर का पता लगाया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >