जिला कांग्रेस कमेटी के नये कार्यकारणी का गठन, कृष्ण कुमार अग्रवाल बने वरीय उपाध्यक्ष

मुंगेर में जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। कृष्ण कुमार अग्रवाल को वरीय उपाध्यक्ष और अन्य को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

मुंगेर. मुंगेर जिला कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को नई गति देने को लेकर लंबे समय बाद जिला कांग्रेस कमेटी के नये कार्यकारणी का गठन किया गया है. शनिवार को कांग्रेस कार्यालय तिलक मैदान में जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने नई जिला कार्यकारिणी के गठन की घोषणा किया. नई कार्यकारिणी में कृष्ण कुमार अग्रवाल को वरीय उपाध्यक्ष, निरंजन झा को कोषाध्यक्ष तथा डॉ. सुरेश कुमार को संगठन मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई. इसके अलावा अजय सिंह बच्चन सहित कुल 08 उपाध्यक्ष, 12 महासचिव और 20 सचिवों को जिला कार्यकारिणी में शामिल किया गया है.

नवनियुक्त पदाधिकारियों व कार्यकारिणी सदस्यों को दिलायी शपथ

जिलाध्यक्ष ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों को उनके दायित्वों का बोध कराते हुए संगठन एवं पार्टी की नीतियों के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मजबूती केवल पदों से नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, अनुशासन और जनता के बीच निरंतर संघर्ष से तय होगी. इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक पासवान, रामप्रवेश यादव, वंदना कुशवाहा, विनय कुमार गुड्डू, तारापुर प्रखंड अध्यक्ष तबारक खान, हवेली खड़गपुर प्रखंड अध्यक्ष दिलीप मंडल, ओबीसी जिला अध्यक्ष राकेश मंडल, एससी-एसटी कांग्रेस जिला अध्यक्ष दीपक कुमार तथा अल्पसंख्यक कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोहम्मद शहाबुद्दीन सहित बड़ी संख्या में जिला कार्यकारिणी के सदस्य, कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता थे.

नई टीम से संगठनात्मक गतिविधियों में आएगी तेजी

विदित हो कि नई जिला कार्यकारिणी के गठन को जिले में कांग्रेस संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक पहल के रूप में देखा जा रहा है. पार्टी नेताओं का मानना है कि नई टीम के गठन से संगठनात्मक गतिविधियों में तेजी आएगी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा के साथ जनता के बीच काम करने का अवसर मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >