बाढ़ पीड़ितों के प्रति जिला प्रशासन उदासीन

अधिकांश पंचायत का हिस्सा हमेशा बाढ़ से प्रभावित होता है.

बरियारपुर : मुंगेर में आयी भीषण बाढ़ से सदर मुंगेर एवं बरियारपुर का अधिकांश इलाका बुरी तरह प्रभावित हुआ है. इस संबंध में असंगठित कामगार एवं कर्मचारी, कांग्रेस के प्रदेश महासचिव विनय कुमार उर्फ गुड्डू साह ने कहा कि सदर मुंगेर एवं बरियारपुर प्रखंड का अधिकांश पंचायत का हिस्सा हमेशा बाढ़ से प्रभावित होता है. जिसके कारण मजदूर, किसान एवं ग्रामीणों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. लगातार बाढ़ की स्थिति बने रहने के बावजूद बाढ़ पीड़ितों की राहत सामग्री उपलब्ध कराने में जिला प्रशासन अनदेखी कर रही है. बाढ़ पीड़ितों को अबतक बाढ़ सहायता राशि का भुगतान नहीं किया गया है. इन दिनों लगातार हो रही बारिश से बाढ़ पीड़ितों की मुश्किलें बढ़ गई है और जो लोग छत पर शरण लिये हुए है उसका भी बुरा हाल है. बाढ़ पीड़ित भोजन के अभाव में किसी तरह अपनी जिंदगी व्यतीत कर रहे हैं. पशुपालकों को मवेशियों के लिए चारा नहीं मिल रहा है. जबकि बाढ़ के समय पीड़ितों को सरकार द्वारा राहत सामग्री मुहैया कराई जाती है. परंतु जिला प्रशासन की उदासीनता के कारण बाढ़ पीड़ितों को लाभ नहीं मिल रहा है और बाढ़ पीड़ित आक्रोशित हैं. ————————————————- नगर भाजपा ने पीएम का मनाया 75वां जन्मदिन संग्रामपुर : भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश कुमार रौशन उर्फ बमबम की अगुआई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया गया. मौके पर केक काटा गया और स्वच्छता अभियान चलाकर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया गया. साथ ही नगर अध्यक्ष ने मां के नाम पर एक पेड़ लगाकर पर्यावरण संरक्षण का भी संकल्प लिया. मौके पर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विनय सिंह, उमाकांत शाह, कुंदन भगत, मनोज भगत, सोनू कुमार, मुकेश कुमार साह, सुधांशु कुमार, युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे. —————————————————— स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान के तहत महिलाओं के स्वास्थ्य की हुई जांच असरगंज : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, असरगंज में बुधवार को स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन जिला महामारी रोग विशेषज्ञ प्रेम रंजन दुबे, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ परवेज अख्तर, जिला परिषद सदस्य अनिल सिंह एवं पीएसआई अमित कुमार ने फीता काटकर किया. मौके पर प्रेम रंजन ने कहा कि स्वस्थ नारी सशक्त परिवार के तहत आयोजित 15 दिवसीय कार्यक्रम में महिलाओं के स्वास्थ्य की नि:शुल्क जांच की जायेगी. साथ ही महिलाओं के स्वास्थ्य की जांच कर दवा दी जायेगी. उन्होंने कहा कि महिला अगर स्वस्थ रहेंगी तो परिवार व समाज का विकास होगा. मौके पर स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. ————————————————-

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >