बाढ़ पीड़ित बच्चों के बीच राहत सामग्री का वितरण

बाढ़ पीड़ित बच्चों के बीच राहत सामग्री का वितरण

धरहरा . प्रखंड के गंगा तटवर्ती पंचायतों में आई बाढ़ ने लोगों के जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया है. इस कठिन समय में जब हर कोई परेशान है. ऐसे में भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के एक जवान कन्हैया कुमार यादव ने मानवीय संवेदना का परिचय देते हुए रविवार को बच्चों और बुजुर्गों के बीच राहत सामग्री के रूप में बिस्कुट का वितरण किया. फुलका बड़ी गोविंदपुर गांव निवासी जवान कन्हैया कुमार यादव वर्तमान में जम्मू-कश्मीर के लद्दाख में तैनात हैं. रक्षाबंधन के अवसर पर छुट्टी में घर आए हुए थे. जब उन्होंने देखा कि बाढ़ से लोग बुरी तरह प्रभावित है और राहत की सख्त ज़रूरत है तो उन्होंने पंचायत भवन बाहाचौकी, दुर्गापुर सहित विभिन्न राहत शिविरों में जाकर बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के बीच बिस्कुट का वितरण किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RAVIKANT SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >