42 दिव्यांगों की हुई दिव्यांगता जांच

पुराने प्रसव केंद्र के समीप दिव्यांग बोर्ड का आयोजन

मुंगेर. सदर अस्पताल के पुराने प्रसव केंद्र समीप गुरुवार को दिव्यांग बोर्ड का आयोजन किया गया. जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों ने हड्डी और नेत्र दिव्यांगता वाले कुल 42 दिव्यांगों की जांच की. इसकी अध्यक्षता करते हुए सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि दिव्यांग बोर्ड में कुल 42 दिव्यांगों की जांच के लिए रजिस्ट्रेशन किया गया था. इसके बाद बोर्ड में हड्डी के कुल 38 दिव्यांगों की जांच हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ निरंजन कुमार ने की. वहीं नेत्र के कुल चार दिव्यांगों की जांच नेत्र विशेषज्ञ डॉ किष्टो ने की. हालांकि मानिसक रूप से दिव्यांग और ईएनटी के दिव्यांग नहीं पहुंचे थे. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि जिन दिव्यांगों के दिव्यांगता की जांच की गयी है. उन्हें एक सप्ताह में यूडीआइडी कार्ड उपलब्ध करा दिया जायेगा. मौके पर दिव्यांग कार्यालय कर्मी शैलेश कुमार मौजूद थे.

कम ओपीडी वाले 70 एचडब्ल्यूसी के सीएचओ से स्पष्टीकरण

मुंगेर. जिले में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के लिए प्रत्येक माह निर्धारित 300 ओपीडी से कम वाले कुल 70 एचडब्ल्यूसी के सीएचओ से सिविल सर्जन ने स्पष्टीकरण मांगा है. सिविल सर्जन डॉ राजू ने बताया कि बीते दिनों सभी एचडब्ल्यूसी की मासिक समीक्षा की गयी थी. इसमें पाया गया कि जिले के 70 एचडब्ल्यूसी द्वारा जनवरी में निर्धारित 300 ओपीडी से कम किया गया है. इसे लेकर संबंधित एचडब्ल्यूसी के सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. डीपीएम फैजान आलम अशरफी ने बताया कि 300 से कम ओपीडी वाले असरगंज के 9, बरियारपुर के 10, धरहरा के 13, हवेली खड़गपुर के 15, जमालपुर के 7, सदर प्रखंड के 5, संग्रामपुर के 3, तारापुर के 7 व टेटियाबंबर के 8 एचडब्ल्यूसी के सीएचओ से स्पष्टीकरण मांगा गया है. मौके पर डीपीसी सुजीत कुमार मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >