माखन चोरी, यशोदा का वात्सल्य और राम का त्याग, कथा में सुनकर भावविभोर हुए भक्त

कठना गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में झूलनोत्सव पर आयोजित भजन-कीर्तन, कृष्ण लीला और रामकथा में भक्तों ने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया. महंत संजय स्नेही ने माखन चोरी, यशोदा के वात्सल्य और राम के त्याग जैसे प्रसंग सुनाकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया.

हवेली खड़गपुर : प्रखंड के कठना गांव स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर में शुक्रवार देर रात झूलनोत्सव के अवसर पर भजन-कीर्तन, कृष्ण लीला और रामकथा का आयोजन किया गया. महंत संजय स्नेही ने कथा और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया. कथा सुनने के लिए गांव सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं, युवतियां और युवा पहुंचे.

माखन चोरी से यशोदा के वात्सल्य तक सुनायीं कृष्ण लीलाएं

महंत संजय स्नेही ने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए माखन चोरी, गोपियों के साथ उनकी लीलाओं और माता यशोदा के वात्सल्य प्रेम से जुड़े प्रसंग सुनाये. उन्होंने श्रीकृष्ण के जीवन प्रसंगों के माध्यम से प्रेम, भक्ति और धर्म के महत्व को समझाया.

कृष्ण के बाल स्वरूप और माता यशोदा के वात्सल्य का वर्णन सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे.

श्रीराम के वनवास और भरत के त्याग का प्रसंग

रामकथा के दौरान महंत संजय स्नेही ने भगवान श्रीराम के वनवास, पिता के वचन की मर्यादा रखने और भरत के भ्रातृ प्रेम से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया. उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम ने विपरीत परिस्थितियों में भी सत्य और धर्म का मार्ग नहीं छोड़ा.

उन्होंने कहा कि श्रीराम का जीवन परिवार, समाज और मानवता के प्रति कर्तव्य निभाने की प्रेरणा देता है, जबकि भरत का त्याग और भाई के प्रति उनका प्रेम आज भी समाज के लिए आदर्श है.

जयकारों से गूंजता रहा ठाकुरबाड़ी परिसर

देर रात तक चले भजन-कीर्तन और कथा के दौरान पूरा ठाकुरबाड़ी परिसर श्रीराम और श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंजता रहा. श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया और भगवान का सुमिरन कर आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया.

मौके पर श्याम सुंदर प्रसाद साह, मनोहर सिंह, पंकज कुमार, विजय गुप्ता, त्रिपुरारी साह, महेश लाल सिन्हा, अखिलेश्वर सिन्हा, गौतम सिन्हा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण श्रद्धालु मौजूद रहे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By सौरभ कुमार

सौरभ कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. हवेली खड़गपुर (मुंगेर) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >