मेडिकल कॉलेज का नाम डॉ आंबेडकर व कर्पूरी ठाकुर के नाम पर रखने की मांग

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर की नवगठित कोर कमेटी की बैठक हुई.

प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा की बैठक में चिकित्सकों के मनमाना फीस पर नियंत्रण के मुद्दे पर हुई चर्चा

मुंगेर. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कार्यालय में रविवार को प्रमंडलीय विकास संघर्ष मोर्चा मुंगेर की नवगठित कोर कमेटी की बैठक हुई. उसकी अध्यक्षता मोर्चा के संरक्षक हाजी हसीबुर रहमान एवं संचालन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव सह कोर कमेटी सदस्य संजीवन कुमार सिंह ने की.

मोर्चा के संयोजक प्रो विनय कुमार सुमन ने मेडिकल कॉलेज मुंगेर के नाम के संदर्भ में उपस्थित सदस्यों की राय के आधार पर प्रस्ताव लाकर मेडिकल कॉलेज मुंगेर का नाम संविधान निर्माता डॉ भीम राव अंबेडकर एवं भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय रखने का प्रस्ताव सरकार एवं जिला प्रशासन के पास रखने पर सहमति व्यक्त की. बैठक में एक अन्य प्रस्ताव के माध्यम से जिला प्रशासन से यह मांग भी करने का सुझाव आया की मुंगेर में डॉक्टरों के मनमाना फीस बिहार के अन्य जिलों से काफी अधिक है. अतः मोर्चा जिला प्रशासन से यह मांग करती है कि गरीब मरीजों से 200 एवं सामान्य मरीजों से 500 रुपये 15 दिन के बदले एक माह के लिए लिया जाय. जिला प्रशासन से यह मांग किया गया कि गौशाला का अस्थायी कमेटी शीघ्र भंग कर नए सिरे से चुनाव कराया जाय और गौशाला परिसर में गाय-बछड़ा को रखने की उचित व्यवस्था की जाय. गौशाला का आय-व्यय का ब्यौरा विगत 40 वर्षों का सार्वजनिक किया जाय. गौशाला की जमीन एवं भवन अन्य कार्यों में नहीं लगाया जाए अन्यथा मजबूरन मोर्चा सड़कों पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी.

बैठक में गौर बाबू होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज मुंगेर पूर्व में किस मानक के आधार संबद्ध था और 2015 के बाद किस मानक के अभाव में संबद्ध तोड़ा गया. जिलाधिकारी आवश्यक मानक को शीघ्र पूरा कराकर इसे शीघ्र मान्यता दिलाये तथा मानक के अनुसार प्राचार्य पद पर स्थानीय एमडी डिग्री धारी को पदस्थापित करें. होम्योपैथिक कॉलेज में स्थापित अस्पताल को चिकित्सक उपलब्ध कराकर उसे सुचारू रूप से चालू करवाये. मोर्चा के सह संयोजक शकील अहमद ने कहा कि बीआरएम कॉलेज मुंगेर में लगभग 250 उर्दू पढ़ने वाली छात्राएं हैं, लेकिन एक भी उर्दू शिक्षक आज की तारीख में वहां नहीं है. यहां शीघ्र उर्दू शिक्षक की नियुक्ति की जाय. बैठक को डॉ हेमंत कुमार, अशोक रजक, वकील राम, शंकर दास, रविंद्र मंडल, मो कौसर फैयाज, दीपक सिन्हा, नवल किशोर, उपेंद्र मंडल सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >