आज से मनाया जायेगा बिहार पुलिस सप्ताह

22 से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस सिलसिले में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन किए जायेंगे.

जमालपुर. 22 से 27 फरवरी तक बिहार पुलिस सप्ताह दिवस समारोह का आयोजन किया जायेगा. इस सिलसिले में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम के आयोजन किए जायेंगे. इस आशय की जानकारी वाहिनी के जीपी इंचार्ज सब इंस्पेक्टर मेहरुद्दीन ने दी. उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में 22 फरवरी रविवार को नशा मुक्ति जागरूकता को लेकर प्रभात फेरी निकाली जायेगी. यह प्रभात फेरी बीएमपी 9 परिसर से निकालकर जुबली वेल के रास्ते गुजरेगी, जबकि सोमवार को सफाई अभियान चलाया जायेगा. वहीं मंगलवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, जबकि बुधवार को महिला एवं बाल सशक्तीकरण विषय पर निबंध एवं बाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन होगा. जिसका विषय सामाजिक सुरक्षा में महिलाओं की भागीदारी होगा. 26 फरवरी को वाहिनी परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा, जबकि शनिवार को समापन दिवस के अवसर पर फुटबॉल मैच का आयोजन होगा. उन्होंने बताया कि सभी कार्यक्रम बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस 9 के समादेष्टा विद्यासागर के नेतृत्व में संपन्न होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >