एक दशक पूर्व बनी सड़क गड्ढे में तब्दील, आवागमन हुआ जोखिम

सड़क की मरम्मति नहीं कराई गई तो बरसात के दिनों में हालात बद से बदतर हो जायेगी

हवेली खड़गपुर.

नगर के अंबेडकर चौक होते हुए कन्हैया टोला व मोमिन टोला को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली का शिकार है. करीब 15 साल पहले बनी यह सड़क जगह-जगह टूट गई है और कई हिस्सों में पक्की सड़क पूरी तरह गायब होकर कच्ची रास्ते में बदल गई है. इतना ही नहीं रास्ते में कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं. जिससे आवागमन में काफी परेशानी हो रही है.

वाहनों का संचालन जोखिम हो गया है भरा

स्थानीय निवासियों के अनुसार सड़क की खराब स्थिति के कारण दैनिक आवागमन में भारी परेशानी हो रही है. यह मार्ग न केवल कई स्कूलों को जोड़ता है, बल्कि आसपास के कई वार्डों के लिए मुख्य बाजार, अंचल कार्यालय, प्रखंड कार्यालय, अनुमंडल अस्पताल और अनुमंडल मुख्यालय तक पहुंचने का मुख्य मार्ग भी है, लेकिन सड़क की जर्जर हालत के कारण वाहनों का संचालन जोखिम भरा हो गया है. कई स्थानों पर गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भरने से दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है.स्थानीय निवासी हीरा अंसारी, मुकेश राम, विजय यादव, नरेश गुप्ता, रणधीर यादव ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद समय पर मरम्मत न होने के कारण हालात लगातार बिगड़ती चली गई. अब सड़क की पक्की परत लगभग समाप्त हो चुकी है और वहां कच्ची सड़क का स्वरूप ले चुकी है. अगर इस सड़क की मरम्मति नहीं कराई गई तो बरसात के दिनों में हालात बद से बदतर हो जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANAND KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >