कादरगंज में फंदे लटका मिला 24 वर्षीय युवक का शव

पुलिस कर रही जांच

पिता ने कहा- मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, हुई है हत्या

पंखे से रस्सी के सहारे लटके आयुष का चौकी से सटा हुआ था पैर

हवेली खड़गपुर. खड़गपुर-तारापुर मुख्य मार्ग स्थित कादरगंज में मंगलवार की सुबह संदिग्ध स्थिति में 24 वर्षीय युवक का फंदे से लटका शव मिला. घटना की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी और इसकी सूचना खड़गपुर थाना पुलिस को दी गयी. इसके बाद एसआइ शिवम स्वराज मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.

घटना के संबंध में मृतक आयुष कुमार के पिता रूपेश ठाकुर ने बताया कि सुबह जब छत पर कमरे में गये, तो देखा कि मेरा पुत्र आयुष कुमार का शव पंखे से रस्सी के सहारे लटका हुआ है, लेकिन उसका पैर चौकी से सट रहा था. उन्होंने कहा कि मेरा बेटा आत्महत्या नहीं कर सकता, उसकी किसी ने हत्या की है. उन्होंने बताया कि आयुष ने पिछले वर्ष ही इंटर की परीक्षा पास की थी और फिलहाल मेरे साथ दुकानदारी में सहयोग कर रहा था. भागलपुर के बीएससी नर्सिंग कॉलेज में उसका नामांकन कराने के लिए हमलोग जाने वाले थे. इससे पहले ही यह घटना हो गयी. फिलहाल खड़गपुर पुलिस व एफएसएल की टीम मामले की जांच में जुट गयी है. इधर युवक की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है और ग्रामीण भी शोकाकुल हैं.

बोले एसआइ

वहीं एसआइ शिवम स्वराज ने बताया कि पुलिस आत्महत्या या हत्या दोनों बिंदुओं पर जांच कर रही है. फॉरेंसिक टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया है. शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल मुंगेर भिजवा दिया गया है. रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >