बगरा नदी पर डैम का कराया जायेगा निर्माण : सम्राट चौधरी

उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बगरा नदी पर डैम का निर्माण कराया जायेगा.

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बाबा उचैश्वर नाथ महादेव मंदिर में चार दिवसीय मेले का किया उद्घाटन

मुंगेर. उपमुख्यमंत्री सह गृहमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बगरा नदी पर डैम का निर्माण कराया जायेगा. इससे खड़गपुर और टेटियाबंबर प्रखंड के सैकड़ों एकड़ खेतों में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी और किसानों को खेती में उपज दोगुनी होगी. ये बातें रविवार को टेटियाबंबर प्रखंड के देवघरा बाबा उचेश्वर नाथ महादेव मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर आयोजित चार दिवसीय मेले का उद्घाटन दीप प्रज्वलित करने के पश्चात जनता को संबोधित करते हुए कही.

उन्होंने कहा कि बाबा महादेव की कृपा से तारापुर विधानसभा मुंगेर सहित पूरा बिहार में आर्थिक रूप से सशक्त और विकसित बनेगा. बरियारपुर से गंगा का पानी लिफ्टिंग कर खड़गपुर झील तक पहुंचाने का काम शुरू हो गया है. संग्रामपुर से जम्मू तक फोरलेन सड़क का निर्माण कराया जायेगा. इसके साथ ही हल्दिया से खड़िया, पिपरा, असरगंज, अमैया और तारापुर होते हुए कोलकाता तक फोरलेन सड़क बनाने की योजना है. उन्होंने कहा कि उद्योग को बढ़ावा देने के लिए संग्रामपुर में 50 एकड़ भूमि पर औद्योगिक पार्क स्थापित किया जायेगा तथा अतिरिक्त 200 एकड़ भूमि के अधिग्रहण के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. असरगंज में भी औद्योगिक पार्क का निर्माण किया जायेगा. इससे क्षेत्र में उद्योगों की स्थापना होगी और स्थानीय युवाओं को रोजगार के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा. उन्होंने सफियाबाद से भागलपुर तक मरीन ड्राइव निर्माण कार्य प्रगति पर विस्तार से जानकारी साझा किया. उन्होंने कहा कि खड़गपुर, संग्रामपुर, टेटिया क्षेत्र में पेयजल की जो समस्या है, उसका शीघ्र समाधान कराया जायेगा. उन्होंने कहा कि तारापुर विधानसभा क्षेत्र के अधूरे सपनों को पूरा किया जायेगा. बाबा उचैश्वर नाथ महादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रोपवे निर्माण की दिशा में ठोस पहल होगी. मौके पर जिलाधिकारी निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद, पूर्व विधायक राजीव कुमार सिंह, एमएलसी विजय कुमार सिंह, प्रखंड प्रमुख किरण देवी, सुरेंद्र यादव, मुखिया सुरेश यादव, तारापुर प्रखंड प्रमुख पिंकू मेहता, रविंद्र सिंह उर्फ कल्लू सिंह सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >