आज निकाली जायेगी गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा

स्थानीय पूरबसराय गौशाला में रविवार को गौ रक्षा सेवा दल की बैठक आयोजित की गयी.

मुंगेर. स्थानीय पूरबसराय गौशाला में रविवार को गौ रक्षा सेवा दल की बैठक आयोजित की गयी. जहां सर्वसम्मति से सोमवार को गौ रक्षा के लिये गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा निकालने का निर्णय लिया गया. गौ रक्षकों ने कहा कि बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना है. इसके लिये पूरे देश में “गौ सम्मान आवाहन अभियान यात्रा” निकाली जायेगी. इस अभियान का प्रमुख उद्देश्य देश में पूर्ण रूप से गौ हत्या पर प्रतिबंध लगाने की मांग को मजबूत करना तथा गौ माता को “राष्ट्रीय माता” का दर्जा दिलाना है, ताकि उनके संरक्षण, सुरक्षा और सम्मान को सुनिश्चित किया जा सके. इस अभियान में देशभर के साधु-संत, महात्मा, महामंडलेश्वर तथा करोड़ों गौ प्रेमी, गौ भक्त और श्रद्धालु सक्रिय रूप से भाग लेंगे. सभी लोगों की आस्था को ध्यान में रखते हुए इस यात्रा को व्यापक जनसमर्थन देने की अपील की गई है. यह अभियान केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता लाने और लोगों को गौ संरक्षण के महत्व से जोड़ने का एक बड़ा प्रयास है. आने वाले समय में इस आंदोलन को और मजबूत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. जिससे देशभर में सकारात्मक बदलाव लाया जा सके और गौ माता के प्रति सम्मान और सुरक्षा की भावना और अधिक सुदृढ़ हो. मौके पर प्रिंस कुमार, दीपक सिंह, अंकित कुमार, सागर कुमार, आकाश कुमार, अमन कुमार, हिमांशु कुमार, राकेश कुमार, आर्यन तिवारी, रवि कुमार, मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >