ट्रक के धक्के से बाइक सवार दंपत्ति जख्मी, पत्नी रेफर

रजिस्ट्री ऑफिस, खड़गपुर के समीप हुई घटना, आमलोगों में आक्रोश

रजिस्ट्री ऑफिस, खड़गपुर के समीप हुई घटना, आमलोगों में आक्रोश हवेली खड़गपुर खड़गपुर-गंगटा एसएच-333 मुख्य मार्ग में रजिस्ट्री ऑफिस खड़गपुर के समीप शुक्रवार को एक ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. जिसमें बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गये. स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक ने महिला की गंभीर की स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार टेटियाबंबर प्रखंड के अराजी तिलकारी निवासी भीम कुमार एवं उनकी पत्नी पूजा कुमारी बाइक से खड़गपुर बाजार आ रहे थे. तभी रजिस्ट्री ऑफिस के समीप एक ट्रक चालक ने उनके बाइक में टक्कर मार दी. जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी सड़क पर गिर गये. गिरने के बाद ट्रक चालक ने भीम की पत्नी पूजा कुमारी के दाहिने पैर पर चक्का चढ़ा दिया, जिससे उसका पैर बुरी तरह जख्मी हो गया. जबकि भीम कुमार मामूली रूप से जख्मी हो गया. जख्मी महिला को स्थानीय लोगों ने तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल, खड़गपुर में भर्ती कराया. जहां चिकित्सक डॉ मधुकर नंदी ने प्राथमिक उपचार कर उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया. वहीं स्थानीय लोगों ने ट्रक सहित चालक को पकड़ लिया है. प्रत्यक्ष दर्शियों की माने तो सारी गलती बाइक चालक की थी. बावजूद ट्रक चालक द्वारा घायल महिला का समुचित इलाज कराए जाने का आश्वासन दिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >