जमीन विवाद में दंपती पर लाठी-डंडों से हमला, दोनों गंभीर घायल

मुंगेर के कासिम बाजार में जमीन विवाद को लेकर दंपती पर जानलेवा हमला हुआ। लाठी-डंडे से पीटकर पति-पत्नी को घायल किया गया, अस्पताल में इलाज जारी है।

मुंगेर . कासिम बाजार थाना क्षेत्र के फौजदारी बाजार में शनिवार को जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के लोगों के बीच मारपीट हो गई. अपने हिस्से की जमीन पर झोपड़ी बनाने पहुंचे पति-पत्नी पर उनके ही चाचा, चाची और चचेरे भाई ने कथित रूप से लाठी-डंडों से हमला कर दिया. हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. उनका इलाज मुंगेर सदर अस्पताल में चल रहा है.

झोपड़ी बनाने के दौरान हुआ विवाद

घायल गोविंदा साह और उनकी पत्नी राधा कुमारी ने बताया कि वे अपने हिस्से की जमीन पर झोपड़ी बनाने पहुंचे थे. इसी दौरान जमीन के बंटवारे को लेकर उनके चाचा दीपक साह, चाची नीलू देवी और चचेरे भाई ऋतिक कुमार वहां पहुंच गए. देखते ही देखते कहासुनी बढ़ गई और आरोप है कि तीनों ने दंपती पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया.

सिर में गंभीर चोट, अस्पताल में इलाज जारी

मारपीट में गोविंदा साह और उनकी पत्नी के सिर पर गंभीर चोटें आईं. दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े. सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को इलाज के लिए मुंगेर सदर अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार जारी है.

17 धूर जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद

घायल के पिता सिकंदर साह ने बताया कि परिवार की 17 धूर जमीन तीन भाइयों के बीच बंटी हुई है. वह बाहर रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि उनका बेटा किराए के मकान में रहता है. अपने हिस्से की जमीन पर झोपड़ी बनाने के दौरान ही विवाद बढ़ा और मारपीट की घटना हो गई.

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद कासिम बाजार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. पुलिस का कहना है कि प्राप्त आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

ALSO READ : हवेली खड़गपुर में स्कूल गईं दो सगी नाबालिग बहनें लापता: दिल्ली जाने की बात कह फोन किया बंद, लक्ष्मीपुर के सोनू पर प्राथमिकी दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >