मुंगेर. नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को नगर भवन परिसर में संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो की अध्यक्षता में हुई. इसमें सफाईकर्मियों ने एक स्वर में ऐलान किया कि निगम प्रशासन के साथ पिछले दिनों हुए समझौता पर अगल अमल नहीं हुआ तो 1 अप्रैल के बाद कभी भी वे लोग अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जायेंगे. सफाईकर्मियों ने बताया कि निगम प्रशासन ने संघ के साथ समझौता बैठक में दैनिक व एनजीओ सफाईकर्मी को 1 अप्रैल से 750 रुपये दैनिक मजदूरी देने पर सहमति दी थी, जबकि सातवां वेतनमान भी 1 अप्रैल से लागू करने की बात कही थी. अगर 1 अप्रैल से नया मजदूरी नहीं मिलता है तो आंदोलन तेज किया जायेगा. संघ के महामंत्री ने कहा कि छठा और पंचम अंतर वेतन भुगतान की मांग लंबे समय से हो रही है, लेकिन पंचम वेतनमान 4 साल का दिया गया, लेकिन 5 साल का बकाया है. अनुकंपा पर बहाली की मांग को निगम प्रशासन लटका कर रखे हुए है. जबकि दूसरे जिले पूर्णिया, भागलपुर में अनुकंपा पर बहाली हो रही है. हद तो यह है कि जमालपुर नगर परिषद अनुकंपा पर बहाली कर रही है, लेकिन मुंगेर नगर निगम इस पर अमल नहीं कर रही है. अगर मांग शीघ्र पूरा नहीं हुआ तो आंदोलन तेज करते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सफाईकर्मी चले जायेंगे.
समझौता पर नहीं हुआ अमल, तो हड़ताल पर जायेंगे निगम के सफाईकर्मी
नगर निगम के सफाई कर्मचारी संघ की बैठक शुक्रवार को नगर भवन परिसर में संघ के महामंत्री ब्रह्मदेव महतो की अध्यक्षता में हुई.
