मुंगेर. केंद्रीकृत चयन व नियुक्ति समिति-सह-प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, पटना द्वारा बिहार के सिविल न्यायालयों में परिचारी चपरासी (सामान्य अर्दली) के पद पर नियुक्ति की परीक्षा जिले में 15 मार्च से होगी. जिसे कदाचारमुक्त, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराने को लेकर डीएम निखिल धनराज निप्पणीकर ने शुक्रवार को समाहरणालय में ब्रिफिंग बैठक की. इसमें एसपी सैयद इमरान मसूद, अपर समाहर्ता मनोज कुमार, सदर एसडीओ कुमार अभिषेक, डीईओ कुणाल गौरव सहित सभी दंडाधिकारी व केंद्राधीक्षक मौजूद थे.
डीएम ने कहा कि परीक्षा अत्यंत ही सजगता व सतर्कता के साथ संपन्न कराएं. 15 मार्च को होने वाली यह परीक्षा सदर अनुमंडल क्षेत्र में 19 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होनी है. परीक्षा में कुल 9,540 अभ्यर्थी शामिल होंगे. दो पालियों में आयोजित इस परीक्षा में सभी केंद्रों पर नियमित व निष्पक्ष फ्रिस्किंग करना है. किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश के दौरान किसी भी तरह के इलेक्ट्राॅनिक डिवाइस के साथ इंट्री नहीं दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि फ्रिस्किंग अत्यंत ही सूक्ष्मता के साथ करें, ताकि किसी तरह की कोई लापरवाही न हो.मुंगेर के 19 केंद्रों पर कल होगी सिविल न्यायालय परिचारी, चपरासी की परीक्षा
केंद्रीकृत चयन व नियुक्ति समिति-सह-प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश, पटना द्वारा बिहार के सिविल न्यायालयों में परिचारी चपरासी (सामान्य अर्दली) के पद पर नियुक्ति की परीक्षा जिले में 15 मार्च से होगी.
