सीएम ने पूछा-कि हाल-चाल छै, बढ़िया छै ना, जनता ने कहा बढ़ियां छै सरकार…

मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी का अंदाज बिल्कुल देसी रहा.

जन संवाद में सीएम सम्राट चौधरी ने अंगिका मगही अंदाज में लोगों का किया अभिवादन

तारापुर रेलवे के मानचित्र पर होगा स्थापित, राष्ट्रीय स्तर पर शहीद म्यूजियम की होगी पहचान

संजय वर्मा, तारापुर. मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार तारापुर पहुंचे सम्राट चौधरी का अंदाज बिल्कुल देसी रहा. तारापुर के सिचाई प्रमंडल परिसर में बने जनसंवाद कार्यक्रम में मंच पर आते ही उन्होंने अपने लोगों से अंगिका-मगही में हाल-चाल पूछा “कि हाल चाल छै, बढ़िया छै ना”, जवाब में भीड़ ने एक स्वर में कहा कि बढ़ियां छै सरकार.

बिहार के विकास भी करना छै और तारापुर के कर्ज भी चुकाना छै…

मुख्यमंत्री ने कहा कि नीतीश व मोदी और आपके आशीर्वाद से ही हम्मे मुख्यमंत्री बनेलो छिये. हमरा तारापुर के जनता जिताई के विधानसभा भेजलकै और नीतीश जी और मोदी जी के आशीर्वाद से हमरा बिहार के मुख्यमंत्री बनेलो छो. अबे जिम्मेदारी दोगुनी हो गइल छै. तारापुर विधानसभा के साथ-साथ पूरे बिहार के विकास करना छै. उन्होंने कहा कि बिहार के विकास भी करना छै और तारापुर के कर्ज भी चुकाना छै. मुख्यमंत्री ने वादा किया कि तारापुर विधानसभा का हर गांव विकास का एक नया इतिहास लिखेगा. 1932 में 34 शहीदों ने जान देकर तारापुर का नाम अमर किया था. अब हम उस कुर्बानी को विकास से अमर बनाएंगे. इधर, तारापुर की बुजुर्ग सोमनी देवी, नगर पंचायत की अध्यक्ष नीलम देवी, वार्ड पार्षद पूजा देवी ने कहा कि “इतना बड़ा पद पाकर भी भाषा नहीं बदली. सीधे पूछा कि हाल छै. बढ़िया छै ना दिल जीत लिया. युवा अफजल होदा, अफरोज, पारामाउंट के निदेशक महेश कुमार सिंह, पूर्व जिला पार्षद संजय सिंह, जदयू नेता जय कृष्ण सिंह, पुरुषोत्तम सिंह सहित अन्य ने कहा कि पहली बार लगा कि सीएम हमरे जैसनो छै, लगै छैय कि एकदम घरों के लोग छेके.

मुख्यमंत्री ने विकास कार्य को गिनाया, तारापुर रेलवे के मानचित्र पर होगा

स्थापित

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों को गिनाते हुए कहा कि मेरी प्राथमिकता संग्रामपुर-असरगंज में पांच हजार एकड़ जमीन में उद्योग स्थापित करने के लिए जमीन अधिग्रहण करना है. जिस पर काम तेजी से किया जा रहा है. हर घर गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत वर्ष 2027 तक सुल्तानगंज से हनुमना डैम तक पाइप लाइन बिछाना, रेलवे लाइन केंद्र से पैरवी कर तारापुर को रेल मानचित्र पर लाना, शहीद म्यूजियम थाना परिसर को राष्ट्रीय स्तर का म्यूजियम बनाना, डिजिटल लाइब्रेरी व मार्केट यार्ड को भी विकसित करना है. सम्राट चौधरी ने कहा कि आज मैं सीएम बनकर नहीं, तारापुर का बेटा बनकर आया हूं. अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि तारापुर के काम में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी. वहीं जनसंवाद में बुजुर्गों ने सीएम को पाग-दुपट्टा देकर सम्मानित किया और युवाओं ने सेल्फी भी ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >