आरएस कॉलेज में ‘प्लास्टिक मुक्त धरा’ पर चला स्वच्छता अभियान

छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और धरती हमारी माता है

शिक्षकों एवं छात्रों ने ली पर्यावरण संरक्षण की शपथ तारापुर राष्ट्रीय सेवा योजना के बैनर तले सोमवार को आरएस महाविद्यालय, तारापुर में प्लास्टिक मुक्त धरा को लेकर स्वच्छता अभियान चलाया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. नीरज कुमार ने किया. जबकि अध्यक्षता प्रभारी प्राचार्य डॉ सविता कुमारी ने की. मौके सभी प्राध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं ने महाविद्यालय परिसर में झाड़ू लगाकर साफ-सफाई की और धरती हमारी माता है, इसे स्वच्छ रखना हमारा कर्तव्य है के नारों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. हिंदी विभाग के डॉ. वसीम राजा ने धरती को ‘मां’ की उपमा देते हुए कहा कि उसे स्वच्छ और स्वस्थ बनाए रखना हम सबका नैतिक कर्तव्य है. उन्होंने कहा कि यदि हम सभी मिलकर छोटे-छोटे प्रयास करें, जैसे सिंगल यूज प्लास्टिक का बहिष्कार, तो पर्यावरण संरक्षण का बड़ा लक्ष्य आसानी से प्राप्त किया जा सकता है. उपस्थित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, कपड़े के थैले इस्तेमाल करने और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया. अंत में सभी प्रतिभागियों ने महाविद्यालय परिसर और अपने आस-पास स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक के उपयोग को कम करने का सामूहिक संकल्प लिया. डॉ नीरज कुमार ने बताया कि सुरक्षित धरा के तहत आगे भी ऐसे अभियान चलाए जाएंगे. ताकि तारापुर को प्लास्टिक मुक्त और स्वच्छ बनाने में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जा सके. मौके पर डॉ अर्चना कुमारी, दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ जसीम राजा, गणित विभाग के डॉ मुकेश कुमार, अर्थशास्त्र विभाग के शशि शेखर सुमन सहित विभिन्न विभागों के शिक्षक मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >