सिविल सर्जन ने किया ब्लड बैंक का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा

रक्तदान करने आने वाले लोगों को किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं.

मुंगेर मुंगेर सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक का सोमवार को सिविल सर्जन डॉ राजू ने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने ब्लड बैंक में संचालित कार्यों, रक्तदाताओं की सुविधाओं और रक्त कंपोनेंट की उपलब्धता की समीक्षा की. उन्होंने यह भी देखा कि रक्तदान करने आने वाले लोगों को किस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. सिविल सर्जन ने बताया कि ब्लड बैंक में मरीजों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए सभी आवश्यक ब्लड कंपोनेंट पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रखे जा रहे हैं. अस्पताल में 24 घंटे रक्त और उससे संबंधित कंपोनेंट की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि जरूरतमंद मरीजों को किसी प्रकार की परेशानी न हो. इस दौरान सिविल सर्जन ने ब्लड बैंक के सिनियर तकनीशियन संजय कुमार से ब्लड कंपोनेंट के बनाने, रक्त संग्रह करने, उसके रखरखाव आदि की जानकारी ली. साथ ही ब्लड बैंक के चिकित्सकों और कर्मियों से भी बातचीत की और कार्यप्रणाली की जानकारी ली. मौके पर ब्लड बैंक के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ फैजुद्दीन, टेक्नीशियन विकास कुमार, स्टाफ नर्स सुधावाला और डाटा ऑपरेटर सविता सिंह मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >