प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने लिया हिस्सा

सफियाबाद हवाई अड्डा मैदान में शनिवार को श्री हनुमान एथलेटिक क्लब फरदा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया.

जमालपुर. सफियाबाद हवाई अड्डा मैदान में शनिवार को श्री हनुमान एथलेटिक क्लब फरदा द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हो गया. मुख्य अतिथि नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी चितरंजन मंडल और विशिष्ट अतिथि जिला परामर्श समिति के सदस्य मनीष दयाल गोस्वामी थे. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल के आरंभ होने की घोषणा की. प्रतियोगिता का संचालन राष्ट्रीय खेल प्रशिक्षक सोनू कुमार सिंह की देखरेख में हुआ. महिलाओं के 100 मीटर दौड़ में माही कुमारी ने पहले, मीठी कुमारी ने दूसरा और रीवा कुमारी ने तीसरा स्थान पाया. जबकि पुरुषों के 100 मीटर दौड़ में सौरभ कुमार प्रथम, संजय कुमार द्वितीय और पीयूष कुमार तृतीय स्थान पर रहे. महिला कबड्डी प्रतियोगिता में मध्य विद्यालय नौलखा ने गैबी मध्य विद्यालय गौरीपुर को 44-33 से पराजित किया. फुटबॉल मैच में नवटोलिया युवा फुटबॉल क्लब ने रामपुर यूनाइटेड को तीन दो गोल से पराजित कर विजेता बनी. मुख्य अतिथि द्वारा सफल खिलाड़ियों और टीम को पुरस्कृत किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >