ग्रामीणों को हो रही पेयजल समस्याओं का प्रमुख ने लिया जायजा

पंचायत में ग्रामीणों को हो रही समस्याओं एवं उसके समाधान को लेकर प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज उर्फ पिंकू मेहता ने मंगलवार को विभिन्न पंचायतों का दौरा किया.

तारापुर. पंचायत में ग्रामीणों को हो रही समस्याओं एवं उसके समाधान को लेकर प्रखंड प्रमुख अश्वनी राज उर्फ पिंकू मेहता ने मंगलवार को विभिन्न पंचायतों का दौरा किया. दौरा के क्रम में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और समाधान का भरोसा दिलाया. मौके पर बीडीओ प्रशांत कुमार, पीएचईडी के सहायक अभियंता कुमारी सुरभि, कनीय अभियंता शफी अहमद, बीपीआरओ गौतम भारती, संबंधित पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे. निरीक्षण के दौरान प्रमुख ने बिहमा, गनैली और बेलाडीह पंचायत में ग्रामीणों को हो रही पेयजल समस्याओं का जायजा लिया और ग्राम पंचायत बिहमा के वार्ड संख्या 13 धनपुरा में नल-जल योजना के तहत जलापूर्ति की स्थिति की समीक्षा की. मौके पर ग्रामीणों ने शिकायत किया कि शत-प्रतिशत लाभुकों के घर तक पानी नहीं पहुंच रहा है. इस पर प्रमुख ने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समस्या का समाधान करने की बात कही. इसी पंचायत के धरमपुर गांव के ग्रामीणों ने 50 हजार गैलन क्षमता की जल टंकी से गंदा पानी आने की शिकायत की. इस पर पीएचईडी के सहायक अभियंता ने बताया कि पूर्व में भी शिकायत मिलने पर बोरिंग की सफाई कराई गई थी. लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया. उन्होंने बताया कि नए स्थान पर बोरिंग कराने के लिए विभाग को पत्राचार किया गया है. इसके अलावा बेलाडीह पंचायत के वार्ड संख्या 07 स्थित महादलित टोला में एक वर्ष पूर्व बोरिंग कराए जाने के बावजूद अबतक किसी भी घर में नल-जल कनेक्शन नहीं दिए जाने की बात सामने आई. इस पर प्रमुख ने संबंधित विभाग को शीघ्र सभी घरों में कनेक्शन देकर जलापूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >