MUNGER : प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर पहुंचे जमालपुर, रेल इंजन कारखाना का कर रहे निरीक्षण

पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर परमानंद शर्मा शुक्रवार को हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस से जमालपुर पहुंचे.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट :

पूर्व रेलवे कोलकाता के प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर परमानंद शर्मा शुक्रवार को हावड़ा जमालपुर सुपर एक्सप्रेस से जमालपुर पहुंचे. वह यहां रेल इंजन कारखाना जमालपुर में चल रहे विभिन्न कार्यकलापों का जायजा ले रहे हैं. जमालपुर स्टेशन पर उनके स्वागत के लिए रेल इंजन कारखाना के वरीय अधिकारी जमालपुर स्टेशन पहुंचे हुए थे. प्रिंसिपल चीफ मैकेनिकल इंजीनियर ने रेल इंजन कारखाना जमालपुर के विभिन्न शॉप के कार्यकलापों के निरीक्षण के लिए कारखाना परिसर पहुंच चुके हैं. वह लगभग शाम चार बजे तक कारखाना का निरीक्षण करेंगे. इसके उपरांत जमालपुर हावड़ा सुपर एक्सप्रेस से वह वापस मुख्यालय कोलकाता लौट जाएंगे. उनके साथ मुख्य कारखाना प्रबंधक विनय प्रसाद वर्णवाल के साथ अन्य उप मुख्य यांत्रिक अभियंता गण शामिल हैं. बताया गया कि इस दौरान विभिन्न यूनियन के प्रतिनिधि मंडल द्वारा उन्हें ज्ञापन सौंपा जायेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >