दुकान का ताला तोड़ इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित नगदी की चोरी

शनिवार की देर रात नगर के दुलारपुर पेट्रोल पंप के समीप एक किराना की दुकान में दुस्साहसी चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली.

हवेली खड़गपुर. शनिवार की देर रात नगर के दुलारपुर पेट्रोल पंप के समीप एक किराना की दुकान में दुस्साहसी चोरों ने हजारों रुपये मूल्य के सामानों की चोरी कर ली. चोरों ने इलेक्ट्रिनक सामानों सहित पांच हजार रुपये नगदी की चोरी कर ली. चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं दुकानदारों में दहशत का माहौल है. जानकारी के अनुसार, रतैठा पंचायत के बेगमपुर गांव निवासी संजय सिंह का दुलारपुर पेट्रोल पंप के समीप किराना की दुकान है. शनिवार की देर रात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा इलेक्ट्रानिक सामानों व नगदी की चोरी कर ली. चोरों ने वेट मशीन, मोबाइल का चार्जर, पान मसाला, गुटका तथा नकद पांच हजार रुपये की चोरी कर ली. दुकानदार संजय सिंह को इसकी जानकारी तब मिली जब वह सुबह में दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टूटा देखकर उसके होश उड़ गए. दुकान के अंदर जाकर देखा तो सामान इधर उधर बिखरा पड़ा था और सामानों की चोरी कर ली गयी थी. इधर दुकान में चोरी की घटना की खबर मिलते ही आसपास के ग्रामीण किराना दुकान पहुंचे. ग्रामीणों ने बताया कि पुलिस की गश्ती होती है, लेकिन चोर इन गश्ती वाहनों के आने-जाने की रेकी करते हैं और मौका पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते हैं. हालांकि दुकानदार ने पुलिस से शिकायत नहीं की है. वहीं पुलिस भी आवेदन मिलने पर कार्रवाई करने की बात कह रही है. विदित हो कि हाल के दिनों में खड़गपुर थाना क्षेत्र में लगातार चोरी की घटना घट रही है. लेकिन एक भी मामले का पुलिस उद्भेदन नहीं कर सकी है. जिसके कारण चोरों के हौसले बुलंद है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >