बुलडोजर की कार्रवाई से विद्यालय की अतिक्रमित भूमि खाली, छात्रों को मिलेगा सुरक्षित और विस्तृत परिसर

School Land Encroachment : हवेली खड़गपुर प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भदौरा की तीन डिसमिल अतिक्रमित जमीन को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर खाली करा दिया है. इस कार्रवाई से विद्यालय को अपना पूरा परिसर वापस मिल गया है, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल मिलेगा.

School Land Encroachment : हवेली खड़गपुर प्रखंड की बहिरा पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भदौरा की अतिक्रमित जमीन को मंगलवार को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर खाली करा दिया. अनुमंडल दंडाधिकारी के निर्देश पर राजस्व पदाधिकारी आशीष यादव को स्टैटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था. उनके नेतृत्व में थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार, पुलिस बल और करीब 40 जवानों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई.

तीन डिसमिल जमीन पर वर्षों से था कब्जा

प्रशासन के अनुसार विद्यालय की लगभग तीन डिसमिल भूमि पर गांव के अबोध सिंह द्वारा कई वर्षों से अतिक्रमण किया गया था. अतिक्रमित जमीन पर दो कमरे बनाकर मवेशी बांधे जाते थे. इससे विद्यालय परिसर संकुचित हो गया था और छात्र-छात्राओं के आवागमन के साथ-साथ शैक्षणिक गतिविधियां भी प्रभावित हो रही थीं. विद्यालय प्रबंधन लगातार इस जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग करता रहा था.

विद्यालय प्रबंधन की पहल के बाद हुई कार्रवाई

बताया गया कि विद्यालय शिक्षा समिति के वर्तमान अध्यक्ष पंकज कुमार ने अनुमंडल दंडाधिकारी को आवेदन देकर विद्यालय की जमीन खाली कराने की मांग की थी. आवेदन पर कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था के बीच बुलडोजर चलाकर पूरे अतिक्रमण को हटा दिया. कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहा.

विद्यालय को मिला विस्तृत परिसर, ग्रामीणों ने की सराहना

अतिक्रमण हटाने के बाद प्रशासन ने खाली कराई गई भूमि विद्यालय प्रबंधन को सौंप दी. इस कार्रवाई के बाद विद्यालय को अपना पूरा परिसर वापस मिल गया, जिससे छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी. मौके पर बहिरा पंचायत की मुखिया रेणु देवी, विद्यालय के शिक्षक, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे. स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई को शिक्षा हित में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इसकी सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >