नगर पंचायत के विकास का खुला खजाना, 60.54 करोड़ का बजट पारित

नगर पंचायत, संग्रामपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राक्कलन को लेकर शनिवार को नगर पंचायत की बैठक मुख्य पार्षद नीलम देवी की अध्यक्षता में हुई.

संग्रामपुर. नगर पंचायत, संग्रामपुर में वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट प्राक्कलन को लेकर शनिवार को नगर पंचायत की बैठक मुख्य पार्षद नीलम देवी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी रविशंकर सिंह ने 60,54,98,000 रुपये बजट का प्राक्कलन प्रस्तुत किया. जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव को स्वीकृति दी. प्रस्तावित बजट के अनुसार, अनुमानित प्रारंभिक शेष राशि 9,68,58,136 रुपये रखी गयी है, जबकि 53,55,84,000 रुपये की अनुमानित आय का प्रावधान किया गया है. इस प्रकार नगर पंचायत की कुल अनुमानित प्राप्ति 63,21,42,000 रुपये आंकी गयी है. इससे नगर पंचायत के विकास को गति मिलेगी. कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि इस राशि में से 59,04,98,000 रुपये विभिन्न विकास योजनाओं और जनसुविधाओं पर खर्च करने की व्यवस्था की गयी है, जबकि पूंजीगत व्यय के तहत नगर पंचायत के लिए नए लैंडफिल साइट की जमीन खरीद, सामुदायिक भवन, पुस्तकालय, सार्वजनिक शौचालय, सड़क और पुल निर्माण तथा सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था जैसे कार्यों के लिए 37,45,00,000 रुपये का प्रावधान किया गया है. इसके अलावा सड़क व नाला निर्माण के लिए 13 करोड़ रुपये, पब्लिक लाइट के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपये, जल-जीवन-हरियाली योजना के लिए 2 करोड़ 20 लाख रुपये, सफाई उपकरण एवं वाहन के लिए 2 करोड़ रुपये तथा जिम और पार्क के लिए 50 लाख रुपये निर्धारित की गयी है. साथ ही नगर क्षेत्र की सुरक्षा और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए 1 करोड़ रुपये, डस्टबिन के लिए 1 करोड़ रुपये, वाटर एटीएम मशीन के लिए 20 लाख रुपये तथा शहर के सौंदर्यीकरण के तहत वेलकम गेट निर्माण के लिए 40 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है. मौके पर उपमुख्य पार्षद मनोज कुमार, कनीय अभियंता अनुपम कुमार, लेखापाल राकेश कुमार सहित वार्ड पार्षद एवं कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >