दो बाइक की टक्कर में साला-बहनोई जख्मी, बहनोई रेफर

सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग में मंगलवार की देर रात चाफा गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में साला-बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जबकि बाइक के परखचे उड़ गये.

असरगंज. सुल्तानगंज-देवघर मुख्य मार्ग में मंगलवार की देर रात चाफा गांव के समीप दो बाइक की आमने-सामने की टक्कर में साला-बहनोई गंभीर रूप से जख्मी हो गये, जबकि बाइक के परखचे उड़ गये. वहीं घटना की सूचना पर असरगंज थाना के डायल 112 की गश्ती पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएचसी में भर्ती कराया, जहां से बहनोई को भागलपुर रेफर कर दिया गया. बताया जाता है कि असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव निवासी राजेश यादव का 18 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार एवं सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के मिरहठ्ठी गांव निवासी उपेंद्र यादव का 20 वर्षीय पुत्र प्रवीण कुमार दोनों रिश्ते में साला-बहनोई है. मंगलवार की देर रात अभिषेक कुमार अपनी बहन के घर मिरहठ्ठी से अपने साला प्रवीण कुमार के साथ असरगंज मकवा लौट रहा था. इसी दौरान मासूमगंज के आगे चाफा गांव के समीप सामने से आ रही एक बाइक से उसकी बाइक की जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे बाइक पर सवार अभिषेक कुमार एवं प्रवीण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. वहीं रात्रि में गश्ती कर रही असरगंज थाना के डायल 112 के एएसआइ अमित कुमार ने पुलिस बलों के सहयोग से दोनों घायलों को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया. जहां चिकित्सक प्रेमलता कुमारी ने दोनों का प्राथमिक उपचार किया, जबकि गंभीर रूप से जख्मी अभिषेक को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Anand kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >