Munger मुंगेर में गंगा में डूबने से बेगूसराय के बालक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुंगेर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गंगा में नहाने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया.

मंदिर से वीरेंद्र कुमार सिंह की रिपोर्ट Munger News : मुंगेर से एक दर्दनाक खबर सामने आई है, जहां गंगा में नहाने के दौरान एक 16 वर्षीय किशोर डूब गया. घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया जा रहा है कि बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के न्यू जाफर नगर निवासी महादेव राय का 16 वर्षीय पुत्र शुभम कुमार मुंगेर में अपनी बुआ के घर घूमने आया था. इसी दौरान वह अपने दोस्तों के साथ हेरुदियार काली स्थान, पंजाबी टोला गंगा घाट पर नहाने गया था. नहाने के क्रम में शुभम गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश भी की, लेकिन वह पानी में लापता हो गया. घटना की सूचना मिलते ही परिजन और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे. गोताखोरों की टीम लगातार गंगा में शुभम की तलाश कर रही है, लेकिन अब तक उसका कोई पता नहीं चल पाया है. फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी है, वहीं इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

AMIT KUMAR SINH is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >