भाजपा महिला मोर्चा ने सुना पीएम के ‘मन की बात’

मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य कामिनी देवी उपस्थित रहीं

मुंगेर

. भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष निशा शाह के नेतृत्व में रविवार को मुंगेर विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या- 131 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 134वां एपिसोड सामूहिक रूप से सुना गया. कार्यक्रम का आयोजन मुंगेर विधानसभा प्रभारी अंजू भारद्वाज के आवास पर किया गया. मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य कामिनी देवी उपस्थित रहीं.

निशा शाह ने बताया कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम समाज को सकारात्मक दिशा देने और जनभागीदारी को बढ़ावा देने का माध्यम बन चुका है. उन्होंने जूम मीटिंग के माध्यम से जिले की सभी महिला कार्यकर्ताओं एवं बहनों से अपने-अपने बूथों पर कार्यक्रम सुनने की अपील की थी, जिसके तहत मुंगेर जिले के विभिन्न बूथों पर कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम का श्रवण किया.कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष सपना मेहता, नगर उपाध्यक्ष स्वाति सिन्हा, पूनम देवी, लक्ष्मी देवी, सिम्मी देवी, टुकटुक देवी, ऋषिका कुमारी, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री अजीत कुमार छोटू तथा भाजपा नेता शैलेंद्र चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >