मां की गोद से मासूम को छीन भागे बाइक सवार, पकड़ाने के डर से झाड़ियों में फेंका

कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर ब्वायज स्कूल के समीप का मामला

घटना की सूचना पर पहुंचे डिप्टी मेयर व पुलिस, कानूनी कार्रवाई आरंभ

मुंगेर. कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर ब्वायज स्कूल के समीप शनिवार को मां की गोद से आठ माह के मासूम को छीन कर मोटर साइकिल सवार भागा, लेकिन खुद को घिरता देख मासूम को झाड़ियों में फेंक कर फरार हो गया. गनीमत रही कि बच्चे को कुछ नहीं हुआ. सूचना पर पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गयी.

बताया जाता है पूरबसराय थाना क्षेत्र के शाह कॉलोनी शाह मस्जिद के पीछे रहने वाले मो अकबर की पत्नी नेहा जेआरएस कॉलेज जमालपुर से उर्दू में स्नातक की पढ़ाई करती है. शनिवार को कॉलेज से मिले नोटिस पर वह अपने आठ माह के बेटे को साथ में लेकर कॉलेज गयी. कॉलेज खत्म होने के बाद वह मुख्य सड़क पर पहुंची और एक ई-रिक्शा को रोका. उससे शाहजुबेर रोड जाने के बारे में पूछा. चालक की सहमति मिलने पर वह ई-रिक्शा पर बैठ गयी. संदलपुर दुर्गा स्थान के समीप मुख्य सड़क से संदलपुर जाने के लिए चालक ने ई-रिक्शा को मोड़ा तो लड़की ने पूछा मुझे शाहजुबेर रोड जाना है, तो इधर टोटो क्यों घुमाया. इस पर चालक ने कहा स्कूल से एक बच्चा को लेकर आपको छोड़ देंगे. टोटो पर वह अकेली थी. जैसे ही टोटो संदलपुर ब्वायज स्कूल के पास पहुंचा, वहां टोटो धीरे हुआ. इसी दौरान वहां पहले से एक मोटर साइकिल पर सवार दो व्यक्ति मास्क लगाये खड़ा था. बाइक के पीछे बैठा व्यक्ति ने नेहा की गोद से उसके बेटा को छीना और बाइक भगाने लगा. नेहा के हल्ला करने पर मुहल्ले के लोग बाइक के पीछे दौड़ पड़े. खुद को घिरता देख बच्चे को झाड़ियों को फेंक कर बाइक से फरार हो गया. सूचना पर डिप्टी मेयर खालिद हुसैन परिजनों के साथ वहां पहुंचे और एसपी, डीएसपी व थाना को सूचना दी. कासिम बाजार थाना पुलिस वहां पहुंची तो किसी ने भाग रहे बाइक के नंबर प्लेट की खींची फोटो पुलिस को उपलब्ध करायी. इस मामले में लड़की द्वारा लिखित शिकायत थाने में की जा रही है. कासिम बाजार थानाध्यक्ष रूबीकांत कच्छप ने बताया कि सूचना मिली है, पुलिस जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >