ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल

जमालपुर-दशरथपुर मुख्य मार्ग में सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के में मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्र घायल हो गये.

धरहरा. जमालपुर-दशरथपुर मुख्य मार्ग में सोमवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर के धक्के में मोटर साइकिल सवार पिता-पुत्र घायल हो गये. जिसे इलाज के लिए जमालपुर में किसी नर्सिंग होम में ले जाया गया. बताया जाता है कि जमालपुर थाना क्षेत्र के बड़ी दरियापुर अवंतिका रोड निवासी शैलेंद्र कुमार पटेल अपने बेटे शांतनु कुमार के मोटर साइकिल से धरहरा जा रहे थे. क्योंकि वहां पर उनका जांच लैब संचालित है. इसी दौरान दशरथपुर पेट्रोल पंप से कुछ दूर अपने सामने से आ रही अनियंत्रित ट्रैक्टर चालक ने मोटर साइकिल में टक्कर मार दी. धक्के में शांतनु दूर जा गिरा. जबकि मोटर साइकिल को ट्रैक्टर 10 से 15 मीटर दूर तक खींचता हुआ चला गया. इस दौरान दोनों पिता-पुत्र घायल हो गये. सूचना पर पहुंचे उनके परिजन व पहचान के लोग उन्हें इलाज के लिए जमालपुर के किसी नर्सिंग होम ले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Birendra kumar sing

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >