Bihar Marine Drive: बिहार के इस जिले में सीएम नीतीश करेंगे मरीन ड्राइव का शिलान्यास, जमालपुर को भी देंगे बड़ा तोहफा

Bihar Marine Drive: बिहार के मुंगेर जिले को आज सीएम नीतीश कुमार बड़ा तोहफा देंगे. दरअसल, मुंगेर में पटना वाले मरीन ड्राइव की तर्ज पर बनने वाले रिवर फ्रंट का शिलान्यास करेंगे और जमालपुर में मदर डेयरी प्लांट का भी शिलान्यास करेंगे.

Bihar Marine Drive: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज मुंगेर जिले को खास सौगात देने वाले हैं. पटना की तर्ज पर ही जिले में मरीन ड्राइव बनाया जायेगा, जिसका शिलान्यास आज सीएम करेंगे. इसके साथ ही जमालपुर में मदर डेयरी प्लांट का भी शिलान्यास किया जायेगा. इसके अलावा भी कई परियोजनाओं का शिलान्यास आज सीएम नीतीश करने वाले हैं.

मरीन ड्राइव की लागत

मुंगेर में बनने वाले मरीन ड्राइव की बात करें तो, अनुमान लगाया जा रहा है कि इसके निर्माण में करीब 5,119.80 करोड़ रुपये की लागत आ सकती है. यह मरीन ड्राइव शहर की खूबसूरती के साथ-साथ रोजगार और पर्यटन को भी बढ़ावा देगा. मालूम हो मुंगेर के साफियाबाद से सुल्तानगंज तक गंगा पथ बनाया जायेगा. जिसकी लंबाई करीब 42 किलोमीटर है.

शहर की खूबसूरती बढ़ायेगा मरीन ड्राइव

दरअसल, पटना में बना मरीन ड्राइव लोगों को खूब आकर्षित करता है. गंगा किनारे लोग सुबह-सवेरे टहलने के लिए पहुंचते हैं और शाम के वक्त भी लोग मनोरम नजारे का आनंद लेने पहुंचते हैं. ऐसे में पटना वाले मरीन ड्राइव की सफलता को देखते हुए ही मुंगेर में भी ठीक वैसा ही रिवर फ्रंट बनाने का निर्णय लिया गया. इस कार्यक्रम के दौरान कई अन्य मंत्री, विधायक और अधिकारी मौजूद रहेंगे.

मदर डेयरी प्लांट की भी सौगात

इसके साथ ही जमालपुर में मदर डेयरी प्लांट की सौगात भी दी जायेगी. जानकारी के मुताबिक, इस प्लांट को स्थापित करने में करीब 250 करोड़ रुपये खर्च किये जायेंगे. इसके साथ ही मुंगेर और इसके आस-पास के लोगों को बड़ा फायदा हो सकेगा. स्थानीय किसानों के साथ पशुपालकों की आमदनी भी बढ़ सकेगी. साथ ही रोजगार के अवसर भी पैदा हो सकेंगे. इस तरह से ये दोनों परियोजनाएं बेहद खास मानी जा रही है.

इन परियोजनाओं की भी रखेंगे आधारशिला

जानकारी के मुताबिक, आज सीएम नीतीश 12 करोड़ की लागत से तारापुर में बनने वाले धर्मशाला, लखनपुर में अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, माणिकपुर में बनने वाले स्टेडियम, तारापुर में आरसीडी के तरफ से बनने वाले रिंग रोड के निर्माण कार्य की आधारशिला भी रखेंगे.

Also Read: Bihar Bhumi: बिहार में जमीन रजिस्ट्री को लेकर बड़ा अपडेट, अब रजिस्ट्रार ही करेंगे ये काम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Preeti Dayal

प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >