Viral Video: बिहार में कार का शीशा तोड़कर बीच रोड पर अंग्रेजी शराब की लूट, कोई बोतल तो कोई उठा ले गया कार्टन

Bihar Liquor Ban: बिहार के मुंगेर जिले का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. वीडियो में लोग बीच रोड पर कार का शीशा तोड़कर शराब लूट रहे हैं. इस दौरान कोई शराब की बोतल तो कोई पूरा का पूरा कार्टन ही लेकर भाग निकला. मामला जिले के तारापुर के बिहमां से जुड़ा है.

Bihar Liquor Ban: मुंगेर जिले के तारापुर के बिहमां में जाम में फंसी शराब लदी एक कार का शीशा तोड़कर लोगों ने अंग्रेजी शराब को लूटा. कुछ कार्टन उठा ले गए तो कोई बोतल लेकर फरार हुए. यह घटना तारापुर थाना क्षेत्र के बिहमा गांव में रविवार की रात हुई. जिससे जुड़ा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा. लोगों की भीड़ देखकर गाड़ी में बैठे दोनों तस्कर फरार हो गए.

पुलिस ने कार को किया जब्त

पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है. सूचना मिलते ही जब तारापुर थाने की पुलिस पहुंची तो कार में रखी आधी से ज्यादा शराब गायब हो चुकी थी. पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है. गाड़ी नंबर से कार मलिक की पहचान में जुट गई है. हालांकि, इस वायरल वीडियो की पुष्टि प्रभात खबर नहीं करता है.

कार का शीशा तोड़कर लूटी शराब

दरअसल, मामला यह है कि सुल्तानगंज-संग्रामपुर मुख्य पथ के बिहमा चौक के पास भीड़ में किसी व्यक्ति की नजर उजले रंग की कार पर पड़ी. गाड़ी में पीछे भारी मात्रा में शराब की कार्टन रखी थी. तो फिर लोगों ने गाड़ी में बैठे दोनों लोगों को पकड़कर पूछताछ करने की कोशिश. लेकिन, कुछ लोग गाड़ी के आगे पीछे शीशे को तोड़कर शराब की कार्टन को लूटने लगे.

अलग-अलग ब्रांड की 116 बोतलें जब्त

गाड़ी में शराब होने की खबर जब आस-पास लोगों को मिली तो वे शराब की बोतलें लेकर भागने लगे. सड़क पर जब भीड़ और जाम होने की सूचना ड्यूटी पर तैनात पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची. इस दौरान पुलिस को देख सभी लोग फरार हो गए. पुलिस ने गाड़ी से लगभग चार कार्टन अलग-अलग ब्रांड की 116 बोतलें शराब की बरामद की है.

पुलिस मामले की कर रही जांच

पुलिस की मानें तो गाड़ी ने किसी व्यक्ति को धक्का मार दिया. इस कारण लोगों ने गाड़ी को पकड़ लिया. जिसके बाद लोगों की नजर गाड़ी के पीछे रखे शराब की कार्टन पर पड़ी. फिर क्या था, लोगों ने गाड़ी के शीशे को तोड़कर शराब को लूट लिया. फिलहाल, मामले में जांच की जा रही है.

Also Read: Bihar Bus Service: बिहार के लिए इस दिन से ऑनलाइन बुक कर सकेंगे दूसरे राज्यों से बसें, दीवाली-छठ पर बड़ी राहत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Preeti dayal

प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.

प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.

पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.

कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.

प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >