बिहार एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जमालपुर की श्वेता को दो गोल्ड, प्रीतम को सिल्वर और पृथा को ब्रॉन्ज

Bihar Athletics Championship: चार दिवसीय प्रतियोगिता में जमालपुर की प्रतिभाशाली धाविका श्वेता माधुरी आनंद ने महिला वर्ग की 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग डेकाथलन स्पर्धा में मुंगेर के प्रीतम कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किया.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट:

Bihar Athletics Championship: पटना स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 92वीं बिहार जूनियर एवं सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में मुंगेर जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ाया. चार दिवसीय प्रतियोगिता में जमालपुर की प्रतिभाशाली धाविका श्वेता माधुरी आनंद ने महिला वर्ग की 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया.

श्वेता माधुरी आनंद शिवपुरी कॉलोनी, छोटी दौलतपुर निवासी एवं सेवानिवृत्त रेलकर्मी मदन प्रसाद की पुत्री हैं. उनकी इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

डेकाथलन में प्रीतम को रजत पदक

प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग डेकाथलन स्पर्धा में मुंगेर के प्रीतम कुमार ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया और रजत पदक अपने नाम किया. प्रीतम हेमजापुर थाना क्षेत्र के बड़ी लगमा गांव निवासी पूर्व सैनिक सुशील कुमार राय के पुत्र हैं.

पृथा सिंह ने डिस्कस थ्रो में जीता कांस्य

अंडर-18 आयु वर्ग की डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में पृथा सिंह ने तीसरा स्थान हासिल कर कांस्य पदक जीता. पृथा धरहरा थाना क्षेत्र के दशरथपुर भलार गांव निवासी सुशील कुमार सिंह के पुत्र हैं और वर्तमान में सरस्वती विद्या मंदिर, दौलतपुर जमालपुर के छात्र हैं.

कई खिलाड़ियों ने किया प्रभावशाली प्रदर्शन

मुंगेर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव राकेश कुमार सिंह ने बताया कि अंडर-20 वर्ग की 110 मीटर हर्डल दौड़ में मोहित कुमार चौथे स्थान पर रहे. वहीं लक्ष्मी कुमारी ने 5000 मीटर और 10000 मीटर दौड़ में चौथा स्थान हासिल किया. डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी भी चौथे स्थान पर रहीं.

खिलाड़ियों की सफलता पर खुशी

खिलाड़ियों की उपलब्धि पर मुंगेर जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खेल प्रेमियों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. अध्यक्ष निलेश कुमार, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शुभांकर झा, उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, पूर्वेंदु नारायण सिंह, शमी सचिन, अरविंद कुमार, मनीदेब पासवान, चंदन कुमार, अजय प्रसाद, प्रहलाद कुमार सिंह, शशिभूषण, मिथिलेश कुमार गुप्ता, रिया राज, अलका कुमारी तथा प्रशिक्षक सोनू सिंह ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shruti Kumari

श्रुति कुमारी एक पत्रकार और डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से अंग्रेजी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा प्राप्त किया है। वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें विभिन्न प्लाटफॉर्म्स पर डिजिटल पत्रकारिता और कंटेंट राइटिंग का लगभग दो वर्षों का अनुभव है। सामाजिक मुद्दों, महिला सशक्तिकरण, राजनीति, शिक्षा और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लिखना उनकी विशेष रुचि का क्षेत्र है। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए स्क्रिप्ट राइटिंग करती हैं तथा हिंदी कविता और अंगिका भाषा में लेखन का भी शौक रखती हैं। प्रकृति से उनका विशेष लगाव है और वे मानती हैं कि संवेदनशील, तथ्यपरक और जनसरोकार से जुड़ी पत्रकारिता समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम बन सकती है।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >