यात्रियों को बड़ी राहत, भागलपुर-कटिहार अनारक्षित स्पेशल ट्रेन 28 अगस्त तक चलेगी

रेलवे ने भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन की समय सीमा बढ़ा दी है। अब यह ट्रेन 28 अगस्त तक यात्रियों के लिए उपलब्ध रहेगी। पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।

Bhagalpur-Katihar Special Train: रेलवे ने भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. अब यह ट्रेन 11 जुलाई से 28 अगस्त तक पूर्व निर्धारित समय-सारिणी और स्टॉपेज के अनुसार चलेगी. मालदा रेल मंडल के एपीआरओ रसराज मांझी ने बताया कि इस अवधि में ट्रेन कुल 49 ट्रिप का संचालन करेगी. रेलवे के इस निर्णय से भागलपुर, मुंगेर और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है.

28 अगस्त तक चलेगी स्पेशल ट्रेन

रेलवे के अनुसार 03407/03408 भागलपुर-कटिहार-भागलपुर अनारक्षित स्पेशल ट्रेन का संचालन पहले 10 जुलाई तक निर्धारित था. यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब इसकी अवधि बढ़ाकर 28 अगस्त तक कर दी गई है. ट्रेन अपने पुराने रूट, समय और निर्धारित ठहराव के अनुसार ही संचालित होगी.

वाई लेग के रास्ते मुंगेर होकर करती है सफर

यह स्पेशल ट्रेन जमालपुर स्टेशन नहीं आती है. भागलपुर से रवाना होने के बाद रतनपुर के आगे सुरंग पार कर यह वाई लेग के रास्ते मुंगेर होते हुए कटिहार की ओर जाती है. इस कारण मुंगेर क्षेत्र के यात्रियों को भी इसका सीधा लाभ मिलता है.

विक्रमशिला सेतु क्षतिग्रस्त होने के बाद बढ़ी उपयोगिता

भागलपुर में विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद इस स्पेशल ट्रेन का महत्व काफी बढ़ गया है. बड़ी संख्या में यात्री इस ट्रेन के माध्यम से नियमित यात्रा कर रहे हैं. यही वजह है कि रेलवे ने यात्रियों की मांग और सुविधा को देखते हुए तीसरी बार इसके परिचालन की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है.

यात्रियों में खुशी का माहौल

Bhagalpur-Katihar Special Train: रेलवे के इस फैसले का दैनिक यात्रियों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया है. उनका कहना है कि स्पेशल ट्रेन के संचालन से आवागमन आसान हुआ है और यात्रा में समय की भी बचत हो रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि यदि यात्रियों की संख्या इसी तरह बनी रही तो भविष्य में भी इस ट्रेन के परिचालन को आगे बढ़ाया जा सकता है.

ये भी पढ़ें : लखीसराय के अलीनगर में विवाहिता की हत्या कर घर में दफनाया शव, पति गिरफ्तार



प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vijay kumar gupta

विजय कुमार गुप्ता 20 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. ये सामाजिक, राजनीतिक और आपराधिक नब्ज को करीब से समझते हैं. इन्हें डिजिटल मीडिया में नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल के साथ प्रयोग करना बेहद पसंद है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >