राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर निकाली गयी जागरूकता रैली

सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है.

मुंगेर जिला स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया. जिसे लेकर जिला मलेरिया कार्यालय से एएनएम स्कूल की छात्राओं व मलेरिया विभाग कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली. जिसे सिविल सर्जन डा. विनोद कुमार सिन्हा तथा जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी डा. रामप्रवेश ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. जागरूकता रैली जिला मलेरिया कार्यालय से प्रारंभ होकर सदर अस्पताल, कोतवाली चौक, एक नंबर ट्रैफिक होते हुये किला गेट तक पहुंची. जहां से वापस सदर अस्पताल पहुंची. इस दौरान छात्राओं ने डेंगू से संबंधित पैंपलेट वितरित कर आमजन को डेंगू के लक्षण और उससे बचाव को लेकर जानकारी दी. सिविल सर्जन ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 16 मई को राष्ट्रीय डेंगू दिवस मनाया जाता है. इस वर्ष राष्ट्रीय डेंगू दिवस का थीम चेक, क्लीन, कवर, स्टेप टू डिफिट डेंगू है. जिला वेक्टर जनित रोग नियंत्रण पदाधिकारी ने बताया कि डेंगू की जांच सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर निशुल्क उपलब्ध है. साथ ही सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में इसका समुचित इलाज उपलब्ध है. उन्होंने बताया कि डेंगू से बचाव को लेकर घर के आसपास जल जमाव न होनें दें, कूड़ा-कचरा एवं गंदगी न फैलायें. दिन में भी मच्छरदानी का प्रयोग करें. बरसात के समय डेंगू फैलने की संभावना सबसे अधिक होती है. ऐसे में बचाव के प्रति सजग रहना आवश्यक है, क्योंकि जानकारी ही बचाव का सबसे सही उपाय है. मौके पर जिला वेक्टर जनित रोग सलाहकार पंकज कुमार प्रणय, राजकुमार प्रसाद आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMIT JHA

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >