खड़ी पिकअप से ऑटो की टक्कर, एक ही परिवार के तीन लोग घायल, मां-बेटी रेफर

तारापुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शंभुगंज मोड़ के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में ऑटो पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए.

असरगंज. तारापुर-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर शंभुगंज मोड़ के समीप बुधवार को एक सड़क हादसे में ऑटो पर सवार एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गए. जबकि एक मासूम बच्ची गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जानकारी के अनुसार, शंभुगंज मोड़ के समीप सड़क किनारे खड़ी एक पिकअप वाहन में एक तेज रफ्तार ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी. जिससे एक ही परिवार के तीन लोग जख्मी हो गये. हादसे के बाद ऑटो चालक ने सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और वाहन छोड़कर फरार हो गया. वहीं अस्पताल में तैनात डॉ निधि कुमारी ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया और मां-बेटी की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया. घायलों की पहचान फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी अमरजीत कुमार की 26 वर्षीय पत्नी रवीना कुमारी, उनकी 2 वर्षीय पुत्री करिश्मा कुमारी तथा 40 वर्षीय पंचलन तांती (ससुर) के रूप में हुई. बताया जा रहा है कि सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने नारायणपुर गांव जा रहे थे. इसी दौरान चालक को झपकी आ जाने से हादसा हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >