व्हाट्सएप पर एडमिट कार्ड भेजने का आश्वासन दुर्भाग्यपूर्ण : सीनेटर

दुर्भाग्यपूर्ण है. आखिर परीक्षा विभाग कर क्या रही है.

मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य विक्की आनंद ने सोमवार को पीजी सेमेस्टर-1 के विद्यार्थियों को परीक्षा के एक दिन पूर्व तक एडमिट कार्ड जारी नहीं होने पर तीखी प्रक्रिया दी है. साथ ही विद्यार्थियों को कुलपति द्वारा वाट्सअप पर एडमिट कार्ड भेजने के आश्वासन को दुर्भाग्यपूर्ण बताया. उन्होंने कहा कि मुंगेर विश्वविद्यालय के इतिहास में पहली बार छात्रों को व्हाट्सएप पर एडमिट कार्ड भेजने का आश्वासन कुलपति द्वारा दिया गया. जो दुर्भाग्यपूर्ण है. आखिर परीक्षा विभाग कर क्या रही है. जबकि यूजीसी के गाइडलाइन के तहत परीक्षार्थी को 15 दिन पूर्व एडमिट कार्ड मिल जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले के पीछे सबसे बड़ा कारण विश्वविद्यालय में बार-बार एजेंसी बदलना है. जो भी कुलपति आते हैं. शिक्षा को प्राथमिकता नहीं देते. परीक्षा और संबंधित कार्यों के लिए नियुक्त एजेंसी को हाल ही में बदला गया था. जिसके चलते डेटा प्रबंधन और तकनीकी प्रक्रिया प्रभावित हुई. इसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ता है. स्नातकोत्तर सत्र 2025-27 की परीक्षा. जो 28 अप्रैल से शुरू होनी थीं. 27 अप्रैल की शाम को स्थगित कर दी गई. परीक्षा स्थगित होने से हजारों छात्रों में निराशा फैल गई. पहले से ही विश्वविद्यालय के सभी सत्र विलंब से चल रहा है. बार-बार एजेंसी बदलने और प्रशासनिक अस्थिरता के कारण विश्वविद्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा है. जो दुर्भाग्यपूर्ण है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >