अनंत सिंह हुए रिहा, MP- MLA कोर्ट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सुनाया निर्णय, खिलाफ में नहीं मिला कोई सबूत

Anant Singh: बाहुबली नेता अनंत सिंह सबूत के अभाव में पहले के एक मामले में रिहा हो गए हैं. MP- MLA कोर्ट के स्पेशल जज कुमार पंकज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीय ये निर्णय सुनाया है.

Anant Singh, मुंगेर: मुंगेर के एमपी-एमएलए मामलों के विशेष न्यायाधीश सह अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम कुमार पंकज ने शनिवार को चुनाव प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में आरोपित मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह को साक्ष्य के अभाव में रिहा कर दिया. इस मामले में अनंत सिंह के सहित उनके 80-100 समर्थक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था, लेकिन आरोप पत्र सिर्फ अनंत सिंह के विरुद्ध समर्पित हुआ था.

वीडियो कान्फ्रेंसिंग से निर्णय

सुरक्षा कारणों से केन्द्रीय कारा बेऊर पटना में बाढ़ थाना कांड संख्या 389/2019 में सजावार बंदी तथा बिहार में छोटे सरकार नाम से मशहूर व मोकामा के पूर्व विधायक अनंत कुमार सिंह न्यायालय में सदेह उपस्थित नहीं हुआ. न्यायालय ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्णय सुनाया, जबकि इसके पूर्व बयान अभियुक्त के प्रारुप में अनंत कुमार सिंह ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप को निराधार बताया था. जो केन्द्रीय कारा पटना से न्यायालय को प्राप्त हुआ था.

लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुई थी प्राथमिकी

वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में बिना इजाजत 31 मार्च 2019 को 16 गाड़ियों के काफिले के साथ अनंत सिंह अपने समर्थकों के साथ धरहरा अंचल में कांग्रेस प्रत्याशी सह अपनी पत्नी नीलम देवी के साथ प्रचार-प्रसार किया था. इसमें लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र मुंगेर के जमालपुर विधानसभा क्षेत्र में धरहरा अंचल अन्तर्गत फ्लाईंग स्क्वायड की टीम मजिस्ट्रेट के रूप में अंचल अधिकारी अबुल हुसैन प्रतिनियुक्त थे. जिनके बयान पर धरहरा थाना में कांड संख्या 84/2019 दर्ज हुआ था.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

अभी बेऊर जेल में हैं बंद

अनंत सिंह फिलहाल गोलीबारी के एक मामले में पटना के बेऊर जेल में बंद हैं. सोनू-मोनू गैंग के साथ मोकामा के नौरंग जलालपुर गांव में हुई गोलीबारी के मामले में उन्हें जेल में रखा गया है. इस मामले में सिंह ने खुद सरेंडर किया था. जनवरी महीने में हुई इस घटना में 70 राउंड गोलियां चली थी.

इसे भी पढ़ें:  बिहार के इन जिलों में 5 और 6 मई को होगी भयंकर बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज और येलो अलर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >