प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला माता का पट, दर्शन को उमड़ी भीड़

प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खुला माता का पट, दर्शन को उमड़ी भीड़

जमालपुर. जमालपुर व आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को मां दुर्गा के सातवें स्वरूप जगत जननी मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गयी. इस दौरान माता के जयकारे से पूरा क्षेत्र गुंजायमान होता रहा. विभिन्न पूजा पंडालों में पांचों देवी-देवता की प्राण प्रतिष्ठा व पूजन, भोग, आरती के बाद श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए माता का पट खोल दिया गया. जिसके बाद पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. रेल नगरी जमालपुर में माता दुर्गा महारानी की 14 व जगत जननी माता काली की 10 प्रतिमा स्थापित की जाती है. जमालपुर की खासियत है कि सभी प्रतिमाओं को स्थाई मंदिरों में स्थापित की जाती है. जहां पुरोहितों द्वारा पिछले सात दिनों से मां दुर्गा के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जा रही है. मंगलवार को मां दुर्गा के आठवें स्वरूप माता महागौरी की पूजा अर्चना की जायेगी. सोमवार को सातवीं पूजा को लेकर सभी पूजा पंडालों में उत्साह का माहौल बना रहा. श्री योगमाया बड़ी दुर्गा स्थान उदासीन आश्रम पंचायती अखाड़ा में भी शनिवार को कलश पूजन के उपरांत माता भगवती की पूजा, श्रीचंद्र भगवान की पूजा और उसके बाद समाधि पूजन के उपरांत नवपत्रिका पूजा के साथ सभी जगह उन का भ्रमण किया गया. मंदिर के महंत डॉ मनोहर दास ने बताया कि इस दौरान शहर की सुख समृद्धि और शांति अमन चैन के लिए माता से कामना की गई. गणेश जी का पूजन, नव मातृका पूजन एवं स्थापन नवग्रह पूजन के बाद षोडश मातृका और 64 योगिनी की पूजा की गई. जिसके बाद वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ माता की प्राण प्रतिष्ठा की गई. महंत लक्ष्मण दास द्वारा पांचों देवी देवताओं की प्राण प्रतिष्ठा पूरी की गई. वहीं प्राण-प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोल दिया गया. उन्होंने बताया कि रात्रि में जागरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं खिचड़ी का भोग लगाया जाएगा. वहीं मारवाड़ी धर्मशाला स्थित श्री महामाया शक्ति धाम मंदिर को राजस्थान के शिल्पकारों द्वारा शीशे से सजावट की है. जो आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. मंदिर समिति के अध्यक्ष जयशंकर शर्मा ने बताया कि माता के सभी नव स्वरूप की प्रतिमा स्थाई रूप से स्थापित की गयी है. विजयादशमी के दिन माता का भव्य जागरण होगा जिसमें बिहार उत्तर प्रदेश और बंगाल के कलाकारों द्वारा माता की भजनों की प्रस्तुति होगी. इस बार यहां गुजरात के भावनगर मंदिर स्वामीनारायण मंदिर के तर्ज पर पंडाल बनाया गया है. जहां मंगलवार को पूजा समिति द्वारा राजस्थान के कलाकार वीरू नागौरी और रामू मारवाड़ी एंड पार्टी नागौर राजस्थान द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति दी जाएगी. मौके पर सुनील जलान, राजकुमार शर्मा, योगेश अग्रवाल, दिनेश जोशी, शंकर लाल शर्मा, विष्णु कुमार शंघाई, कमलेश खेतान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AMIT JHA

AMIT JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >