मुंगेर मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की तिथि को 25 मई तक के लिये विस्तारित कर दिया है. वही उक्त सत्र में अबतक कुल 28,403 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. पीआरओ डॉ सूरज कोनार ने बताया कि सरकार द्वारा बनाये गये समर्थ पोर्टल पर सूबे में मुंगेर विश्वविद्यालय पहला विश्वविद्यालय बन गया है. जिसके द्वारा पूर्ण रूप से नामांकन की प्रक्रिया आरंभ की गयी है. जिसमें एमयू के कॉलेजों में नामांकन को इच्छुक विद्यार्थियों को आवेदन के लिये 25 मई तक का समय दिया गया है. जिसमें विद्यार्थी 1 हजार रूपये का आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करते हुये नामांकन के लिये आवेदन कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि अबतक उक्त सत्र में नामांकन के लिये कुल 28,403 विद्यार्थियों ने आवेदन किया है. जिसमें कला संकाय में 24,343, विज्ञान संकाय में 3,613 तथा वाणिज्य संकाय में 228 विद्यार्थियों ने अबतक आवेदन किया है. इसके अतिरिक्त विश्वविद्यालय द्वारा वोकेशनल के बीसीए एवं बीबीए के सत्र 2026-29 में नामांकन को लेकर भी 12 मई मंगलवार तक आवेदन मांगा गया था. जिसमें कुल 219 विद्यार्थियों ने नामांकन के लिये आवेदन किया है.
स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की तिथि बढ़ाकर किया गया 25 मई
मुंगेर विश्वविद्यालय के सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन को लेकर आवेदन की तिथि को 25 मई तक के लिये विस्तारित कर दिया है
