ऑफिसर्स क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन, रेल कर्मियों ने किया 40 यूनिट रक्तदान

जमालपुर के ऑफिसर्स क्लब में आयोजित रक्तदान शिविर में रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए 40 यूनिट रक्तदान किया. मुख्य कारखाना प्रबंधक की अगुवाई में चले इस अभियान का उद्देश्य जिला ब्लड बैंक में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना है.

मुंगेर के जमालपुर से विजय कुमार गुप्ता की रिपोर्ट. पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल, जमालपुर के सौजन्य और सदर अस्पताल मुंगेर के परिवार कल्याण विभाग के सहयोग से बुधवार को ईस्ट कॉलोनी स्थित ऑफिसर्स क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का नेतृत्व मुख्य अस्पताल के एसीएमएस डॉ. जे.के. प्रसाद ने किया. कार्यक्रम के दौरान रेल अधिकारियों और कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए कुल 40 यूनिट रक्त संग्रह किया.

मुख्य कारखाना प्रबंधक ने किया पहला रक्तदान

शिविर की शुरुआत रेल इंजन कारखाना जमालपुर के मुख्य कारखाना प्रबंधक (CWM) विनय प्रसाद वर्णवाल ने स्वयं रक्तदान कर की. उनके इस कदम ने अन्य रेल कर्मियों को भी प्रेरित किया. इसके बाद पूर्व रेलवे मुख्य अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर डॉ. गौरी शंकर दास ने भी एक यूनिट रक्तदान किया. अधिकारियों के बाद बड़ी संख्या में रेल इंजन कारखाना के लगभग तीन दर्जन से अधिक कर्मचारियों ने कतारबद्ध होकर स्वेच्छा से अपना रक्तदान किया.

रक्तदान से नहीं आती कोई शारीरिक दुर्बलता: डॉ. फैजुद्दीन

मौके पर उपस्थित मुंगेर जिला स्वास्थ्य समिति के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. फैजुद्दीन ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि रक्तदान ‘महादान’ है, क्योंकि इसके माध्यम से आप किसी जरूरतमंद का जीवन बचा सकते हैं. उन्होंने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि रक्तदान करने से शरीर में किसी भी प्रकार की दुर्बलता नहीं आती है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक भी हो सकता है.

इनकी रही मुख्य उपस्थिति

शिविर के सफल संचालन में एसीएमएस डॉ. इंद्रजीत चटर्जी, सिस्टर रचना कुमारी, सिस्टर गणित कुमार, नर्सिंग ब्रदर ए.के. सिंह और विजेंद्र सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई. इसके अलावा स्वास्थ्य कर्मचारी कुणाल कुमार और आर्यन कुमार के साथ-साथ ईस्टर्न रेलवे मेंस यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष राहुल रमन, रिजवान आलम, गोपाल जी, परमानंद कुमार, शिव व्रत गौतम और मनीष कुमार सहित कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divyanshu Prashant

Divyanshu Prashant is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >