पोस्टमार्टम हाउस से समरसेबुल व बिजली तार चोरी में सुरक्षा एजेंसी पर कार्रवाई

पोस्टमार्टम हाउस से समरसेबुल व बिजली तार चोरी में सुरक्षा एजेंसी पर कार्रवाई

– एक माह में ही अस्पताल में कई जगहों पर हुयी चोरी की घटनाएं

प्रतिनिधि, मुंगेर

सदर अस्पताल के नये पोस्टमार्टम हाउस भवन में लगे समरसेबुल के तार और बिजली कनेक्शन के तार चोरी कर लेने के मामले में सिविल सर्जन डॉ राजू के निर्देश पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ रामप्रवेश ने अस्पताल की सुरक्षा में लगी सुरक्षा एजेंसी पर कार्रवाई की है. एजेंसी से स्पष्टीकरण पूछते हुए कहा है कि चोरी की गयी सामग्री के मूल्य की कटौती एजेंसी को भुगतान की जाने वाली राशि से की जाएगी. अस्पताल प्रबंधक मो तौसिफ हसनैन ने बताया कि 15 अप्रैल को सदर अस्पताल के नये पोस्टमार्टम हाउस में लगे समरसेबुल के तार और बिजली तार की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा कर ली गयी. जिससे नये पोस्टमार्टम हाउस में पानी और बिजली की आपूर्ति बाधित हो गयी है. मामले में अस्पताल की सुरक्षा में लगे सुरक्षाकर्मियों द्वारा कर्तव्य पालन में लापरवाही बरती गयी और अस्पताल के कई कीमती सामान चोरी हो गये. इससे प्रतीत होता है कि सुरक्षाकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वाहन सही से नहीं कर रहे हैं. जिसके कारण ही अस्पताल उपाधीक्षक द्वारा अस्पताल की सुरक्षा में लापरवाही व सरकारी सामग्रियों के नुकसान की कार्रवाई को लेकर एजेंसी के भुगतान विपत्र से राशि कटौती की गयी है. साथ ही एजेंसी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

एक माह में ही अस्पताल में कई जगहों पर हुयी है चोरी

सदर अस्पताल की सुरक्षा पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक माह लाखों रूपये खर्च किये जाते हैं. बावजूद केवल एक माह में ही सदर अस्पताल में संचालित कई भवनों से बिजली का वायर व अन्य सामानों की चोरी हो चुकी है. बता दें कि 4 अप्रैल को ही सदर अस्पताल के नेत्र विभाग में लगे एसी के गैस पाइप और बिजली के तार को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर ली गयी थी. जबकि 6 अप्रैल को मलेरिया विभाग में लगे एसी के गैस पाइप और बिजली के तार की चोरी कर ली गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amit jha

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >