अपराध की दुनिया का परित्याग कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ें : डीएम

मंडल कारा में मंगलवार को डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में बंदी दरबार सह डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग (मत्स्य प्रभाग) द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

मंडल कारा में बंदी दरबार सह डेयरी व मत्स्य विभाग का प्रशिक्षण कार्यक्रम

मुंगेर. मंडल कारा में मंगलवार को डीएम निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में बंदी दरबार सह डेयरी, मत्स्य व पशु संसाधन विभाग (मत्स्य प्रभाग) द्वारा तीन दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीएम द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया. मौके पर जेल अधीक्षक किरण निधि, जिला मत्स्य पदाधिकारी मनीष रस्तोगी सहित अन्य उपस्थित थे.

डीएम ने कहा कि आज का यह प्रशिक्षण आप सबों के लिए अत्यंत ही प्रभावशाली सिद्ध होगा. प्रशिक्षण को प्राप्त कर सभी इस क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं. अपराध की दुनिया का परित्याग कर आप सभी समाज की मुख्य धारा से जुड़ें व इस प्रशिक्षण का लाभ उठाएं. इस प्रशिक्षण में मछली पालन तथा उससे होने वाले लाभ की विस्तृत जानकारी दी गयी. उन्होंने कैदियों से कहा कि अपराध की दुनिया दलदल के समान है. इसलिए अपराध की दुनिया से खुद को विमुक्त करें तथा समाज की मुख्य धारा से जुड़ कर न सिर्फ अपना, बल्कि अपने परिवार को भी एक नया भविष्य प्रदान करें. उन्होंने जेल अधीक्षक से कहा कि इस तरह के गुणकारी प्रशिक्षण का आयोजन और भी विभाग से संपर्क कर करा सकते हैं, ताकि बंदियों को सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी तथा उसका लाभ मिल सके. जेल में रहने वाले दिव्यांग बंदियों को देख उन्होंने तत्काल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को इस सप्ताह दिव्यांग मेडिकल कैंप लगाने के निदेश दिये. इसके पूर्व डीएम ने जेल में बंद बंदियों द्वारा किये गये सहयोगात्मक कार्य व साफ-सफाई में अपना बेहतर योगदान देने वाले बंदियों को पुरस्कृत भी किया.

कैदियों की कलाकृति देख गदगद हुए डीएम

डीएम बंदियों द्वारा बनाये गये आर्ट एंड क्राफ्ट साइट का भी निरीक्षण किया. उन्होंने बंदियों द्वारा बनाये गये अद्भुत कलाकारी की सराहना करते हुए उन्हें इस तरह के कार्य में निपुण कराने हेतु प्रशिक्षण दिलाने की भी बात कही. बंदियों द्वारा वेस्टेज सामग्रियों से अयोध्या राम मंदिर की आकृति, कुतुब मीनार, मंडल कारा की आकृति, टेबल लैम्प सहित अन्य कलाकृति बनाये गये हैं. डीएम ने कहा कि ऐसे बंदियों को इस तरह के क्राफ्ट बनाने के लिए प्रेरित करें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: RANA GAURI SHAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >