मुंगेर में होगा भव्य व आकर्षक श्रीनिवास कल्याणोत्सवम्, सुरक्षा की रहेगी चाक-चौबंध व्यवस्था

श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् की तैयारी को लेेकर मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई.

बिहार में पहली बार होगा बालाजी तिरुपति भगवान का आगमन

पांच मई को संध्या सात से आठ बजे तक पोलो मैदान में होगा आकर्षक ड्रोन शो

मुंगेर. योग नगरी मुंगेर में आगामी पांच एवं छह मई 2026 को होने वाले श्रीनिवास कल्याणोत्सवम् की तैयारी को लेेकर मंगलवार को समाहरणालय संवाद कक्ष में जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर की अध्यक्षता में कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर बैठक हुई. जिसमें विधि व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य तैयारियों की समीक्षा की गयी. उन्होंने कार्यक्रम को लेकर पादुका दर्शन एवं पोलो ग्राउंड का भी स्थलीय निरीक्षण किया. मौके पर पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद, नगर आयुक्त पार्थ गुप्ता, आयोजन समिति के संयोजक समिति के गौरव शर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं योगाश्रम के प्रतिनिधि मौजूद थे.

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम अत्यंत ही भव्य एवं आकर्षक होगा. जिसमें कई गणमान्य एवं वीवीआईपी का आगमन सम्भावित है. इसे लेकर पूरी सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था को लेकर सभी अधिकारी अभी से ही एक्टिव मोड में कार्य प्रारंभ कर दें. मुख्य कार्यक्रम स्थल पोलो मैदान है, जहां 5 मई को संध्या 7 से 8 बजे तक आकर्षक ड्रोन शो आयोजित किया जाएगा. इसमें शहरवासियों के साथ अन्य जिलों से भी लोगों के आने की संभावना है. इसे लेकर लोगों के आवागमन, ट्रैफिक व्यवस्था, वाहन पार्किंग सहित रोड मैप को लेकर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गये. उन्होंने कहा कि ड्रोन शो भी अत्यंत ही भव्य होगा, जो बिहार में पहली बार मुंगेर में आयोजित किया जा रहा है. संध्या समय 4 से 6 बजे तक पोलो मैदान में भगवान श्री तिरुपति बालाजी के प्रत्यक्ष दर्शन की भी व्यवस्था रहेगी. इसके पूर्व पादुका दर्शन से भगवान की भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी जो पादुका दर्शन से जेल गेट होते हुए पोलो मैदान तक पहुंचेगी.

किला परिसर में वीवीआइपी के अलावे किसी भी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक

जिलाधिकारी ने कहा कि चुकी यह पहला मौका है, जब बिहार में बालाजी तिरुपति भगवान का आगमन हो रहा है और इसमें कई वीवीआइपी भी शामिल होंगे. इसे लेकर उन्होंने आज सभी कार्यक्रम स्थलों का स्थलीय निरीक्षण भी किया. वहीं पूरे किला परिसर को भी सभी ओर से बैरिकेडिंग करने की बात कही. उन्होंने कहा कि किला परिसर में वीवीआइपी वाहनों के अलावे किसी भी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा. आमजन के सुविधार्थ मे आई हेल्प यू, रूट चार्ट, इंट्री/एग्जिट प्वाईंट बनाने के भी निर्देश दिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By RANA GAURI SHAN

RANA GAURI SHAN is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >