मुंगेर टेटिया बंबर प्रखंड के भुना पंचायत के घटवैय में महानय नदी पर बना पुल इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुका है. पुल की रेलिंग कई जगहों से टूट चुकी है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई ठोस पहल नहीं की गई है. बताया गया कि यह पुल टेटिया बंबर एवं संग्रामपुर प्रखंड के दो दर्जन से अधिक गांव को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है. इसी सड़क मार्ग से दर्जनों पंचायतों के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं. स्कूली बच्चे, किसान, व्यापारी तथा मरीजों को इसी रास्ते होकर दूसरे प्रखंड तक जाना पड़ता है. पुल की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहन चालकों और राहगीरों में भय का माहौल बना रहता है. खासकर रात के समय और बरसात के दिनों में खतरा और अधिक बढ़ जाती है. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को पुल की मरम्मत कराने की मांग की गई. लेकिन अब तक केवल आश्वासन ही मिला है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुल की मरम्मत नहीं कराई गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है.
जर्जर पुल बना हादसे का सबब, दो प्रखंड के हजारों लोगों की बढ़ी चिंता
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुल की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है,
