विवाहिता को मायके से उठा ले गये ससुरालवाले

बिहपुर : थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव से एक विवाहिता को उसके मायके से ससुरालवाले जबरन उठा ले गये. विवाहिता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये गये आवेदन में उसने कहा है कि वर्ष 2016 में उसकी बेटी की शादी बेगूसराय के वीरपुर थाना के डीहे निवासी राहुल सिंह से हुई […]

बिहपुर : थाना क्षेत्र के अमरपुर गांव से एक विवाहिता को उसके मायके से ससुरालवाले जबरन उठा ले गये. विवाहिता के पिता ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. दिये गये आवेदन में उसने कहा है कि वर्ष 2016 में उसकी बेटी की शादी बेगूसराय के वीरपुर थाना के डीहे निवासी राहुल सिंह से हुई थी. शादी के कुछ माह बाद ही उसकी बेटी से ससुराल वाले मायके से एक लाख रुपये और एक पल्सर बाइक लाने का दबाव बनाने लगे. इसके लिए वे लोग इसे प्रताड़ित करने लगे.

प्रताड़ना से आजिज आकर उसकी बेटी मायके में ही आकर रहने लगी. इस दौरान उसका पति कई बार अमरपुर आया. हर बार वह दहेज के रूप में एक लाख रुपये और एक पल्सर मोटरसाइकिल की मांग करता था. महिला के पिता ने कहा है कि पांच फरवरी को राहुल सिंह अपने भाई बिट्टू सिंह, पिता शषिभूषण सिंह व बहनोई ललित कुमार के साथ अमरपुर आया और और मेरी बेटी को वे लोग जबरन उठा ले गये. जब मै बेगूसराय पहुंचा, तो उन लोगों ने कहा कि एक लाख रुपये और पल्सर बाइक दे दो नही ंतो अंजाम बुरा होगा. इधर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

हादसे में चार की मौत
जमुई व लखीसराय िजले में सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी. हादसे के िवरोध में लोगों ने सड़क जाम कर दिया. मुआवजे के आश्वासन के बाद लोगों ने जाम हटाया. इसके कारण यात्रियों को परेशािनयों का सामना करना पड़ा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >