किसान सम्मेलन में उठा मेंथा घोटाले का मुद्दा

मुंगेर : कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को आयोजित रबी किसान सम्मेलन सह किसान मेला के दौरान सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह ने मेंथा घोटाले का मुद्दा उठा कर किसानों को अचंभित कर दिया़ उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले के तीन पंचायत के किसानों के नाम पर मेंथा की खेती के लिए 20 […]

मुंगेर : कृषि विज्ञान केंद्र में शनिवार को आयोजित रबी किसान सम्मेलन सह किसान मेला के दौरान सांसद प्रतिनिधि शैलेंद्र सिंह ने मेंथा घोटाले का मुद्दा उठा कर किसानों को अचंभित कर दिया़ उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2015-16 में जिले के तीन पंचायत के किसानों के नाम पर मेंथा की खेती के लिए 20 करोड़ रुपये वितरित किये गये हैं.

किंतु किसानों को इसका पता भी नहीं है़ इससे साफ है कि संबंधित अधिकारियों ने मेंथा की खेती को कागज पर ही सिमटा कर रुपये डकार लिये हैं. बिगबीस योजना के तहत दियारा क्षेत्रों में दर्जनों पंपसेट बांटे गये, किंतु सरजमीं पर कुछ दिख नहीं रहा है़ जैविक खाद के लिए करोड़ों रुपये का अनुदान बांटा गया़ किंतु किसान आज भी खाद के लिए बाजार जाने को मजबूर हैं. ऐसा प्रतीत होता है कि जिले में कृषि कार्य कागज पर ही दौड़ रहा है. इसकी हर हाल में जांच करायी जाये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >