बरियारपुर में अंग नाट्य यज्ञ 2017 आज से शुरू

बरियारपुर : फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर में 17 वां अंग नाट्य यज्ञ 2017 के लिए अंग नाट‍्य ग्राम का उद‍्घाटन इंस्पेक्टर पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष अभिनव दूबे ने किया. नाट‍्य यज्ञ 10 फरवरी से 12 फरवरी तक फिलिक उच्च विद्यालय में होगी. जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटक, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य एवं रंग जुलूस का […]

बरियारपुर : फिलिप उच्च विद्यालय बरियारपुर में 17 वां अंग नाट्य यज्ञ 2017 के लिए अंग नाट‍्य ग्राम का उद‍्घाटन इंस्पेक्टर पंकज कुमार एवं थानाध्यक्ष अभिनव दूबे ने किया. नाट‍्य यज्ञ 10 फरवरी से 12 फरवरी तक फिलिक उच्च विद्यालय में होगी. जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम, लघु नाटक, नुक्कड़ नाटक, लोक नृत्य एवं रंग जुलूस का आयोजन किया जायेगा. नाट‍्य में बंगाल, झारखंड, उत्तरप्रदेश सहित अन्य राज्यों के रंगकर्मी व कलाप्रेमी भाग लेंगे. इस मौके पर पूर्व मुखिया अशोक मंडल, समाजसेवी मनोज सिंह, नरोत्तम कुमार, रंगकर्मी संतोष कुमार, मो. निजाम, आरएन मन्ना सहित अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >